newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 14: बिग बॉस में हुआ अब तक का सबसे शॉकिंग एविक्शन, 2 कंटेस्टेंट हुए घर से बेघर

Bigg Boss 14: निक्की तंबोली (Nikki Tamboli Eliminated) और राहुल वैद्य घर से बेघर हो गए हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस बुरी तरह से निराश हो गए है। क्योंकि इन दोनों को फाइनलिस्ट के तौर पर देखा जा रहा था, साथ ही ये दोनों शो की स्ट्रांग कंटेस्टेंट में से एक थे।

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में फिनाले जल्द ही होने वाला है। इस दौरान शो में ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं। पिछले हफ्ते शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने खुलासा किया था कि फिनाले इसी अगले साल नहीं इसी साल होगा। ऐसे में रोज एविक्शन होगा। हाल ही में शो के बीते एपिसोड में अब तक का सबके शॉकिंग एविक्शन देखने को मिला है। शो के 2 सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट निक्की तंबोली (Nikki Tamboli Eliminated) और राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) घर से बेघर हो गए हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस बुरी तरह से निराश हो गए है। क्योंकि इन दोनों को फाइनलिस्ट के तौर पर देखा जा रहा था, साथ ही ये दोनों शो की स्ट्रांग कंटेस्टेंट में से एक थे।

nikki2

4 कंटेस्टेंट थे नॉमिनेट

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 4 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए थे। जिनमें रुबीना दिलाइक, राहुल वैद्य, जैस्मिन भसीन और निक्की तंबोली शामिल थे। इन में से निक्की तंबोली और राहुल वैद्य को घर से बाहर होना पड़ा। हालांकि ये चारों ही स्ट्रांग कंटेस्टेंट है।

कम वोट के चलते हुईं घर से बेघर

निक्की तंबोली और राहुल को इस हफ्ते सबसे कम वोट मिले हैं। जिसकी वजह से उनको बाहर का रास्ता देखना पड़ा। निक्की बाकि कंटेस्टेंट के मुकाबले थोड़ी कमजोर नजर आ रही हैं। बाकि सभी कंटेस्टेंट के पॉप्यूलेटरी निक्की से काफी ज्यादा है। इस वजह से उन्हें कम वोट मिले और वो घर से बेघर हो गईं। लेकिन राहुल का घर से बेघर होना लोगों को हजम नहीं हो रहा क्योंकि वो शो के स्ट्रांग कंटेस्टेंट में से एक थे।