newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Year Ender 2022: बॉलीवुड ही नहीं इन साउथ सुपरस्टार्स की फिल्में भी साल 2022 में रही फ्लॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट

Year Ender 2022: सिनेमाघरों में जो भी फिल्में रिलीज हुई या तो उनका बॉयकॉट हुआ या फिर वो फ्लॉप रही। न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी साल 2022 अच्छा साबित नहीं हुआ। ऐसे कई दक्षिण भारत के बड़े स्टार्स हैं जिनकी फिल्में 2022 में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो साउथ सुपरस्टार्स जिनकी इस साल रिलीज हुई फिल्में फ्लॉप रहीं।

नई दिल्ली। साल 2022 बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ खास नहीं रहा। सिनेमाघरों में जो भी फिल्में रिलीज हुई या तो उनका बॉयकॉट हुआ या फिर वो फ्लॉप रही। न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी साल 2022 अच्छा साबित नहीं हुआ। ऐसे कई दक्षिण भारत के बड़े स्टार्स हैं जिनकी फिल्में 2022 में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो साउथ सुपरस्टार्स जिनकी इस साल रिलीज हुई फिल्में फ्लॉप रहीं।

chiranjeevi

चिरंजीवी

तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टारचिरंजीवी के लिए भी ये साल कुछ खास नहीं रहा। साउथ मेगास्टार के नाम से जाने-जाने वाले इस एक्टर की 2 फिल्में 2022 में रिलीज हुईं। ये दो फिल्में ‘आचार्य’ और ‘गॉडफादर’ थी। दोनों ही फिल्मों से एक्टर को काफी उम्मीदें थी लेकिन दर्शकों से उन्हें झटका मिला।

prabhas

प्रभास

फिल्म बाहुबली के एक्टर प्रभास को फैन भारत ही नहीं बल्कि दुनियामें है। उनकी फिल्मों को लेकर भी लोगों में क्रेज रहता है। हालांकि ये साल 2022उनके लिए कुछ खास नहीं रहा। इस साल रिलीज हुई बड़े बजट की फिल्म ‘राधेश्याम’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।

Vikram

विक्रम

तमिल सुपरस्टार विक्रम की फिल्म भी इस साल कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। उनकी फिल्म कोबरा जब रिलीज होने वाली थी तो उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म सुपर-डुपर हिट रहेगी। हालांकि 200 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉर रही और 20 करोड़ ही कमा पाई।

Mohan Lal

मोहनलाल

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की तो लगभग सभी फिल्में दर्शकों के बीच धूम मचाती है। इस साल उनकी फिल्म ‘अरट्टू’ रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल न सकी। 18 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 17 करोड़ ही कमाए।