नई दिल्ली। देशभर में 26 फरवरी यानी आज महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही हैं। आज महाशिवरात्रि के मौके पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने नया भक्ति भरा गीत रिलीज किया है जिसे आज के दिन बहुत प्यार मिल रहा है। बता दें कि इससे पहले भी पवन सिंह भगवान शिव की भक्ति से भरा गीत मेरा भोला बाबा रिलीज कर चुके हैं तो चलिए जानते हैं कि आज के नए गाने में क्या खास है।
रिलीज किया नया गाना
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का नया भक्ति गीत कथा शिव महापुराण की रिलीज हो गया है। गाने में पवन सिंह कहते हैं- हम कथा सुनाते हैं शिव महापुराण, देवों के देव महादेव भगवान की,ये कथा है अमृत जीवन के वरदान की। गाने के लिरिक्स बहुत प्यारे हैं और पवन सिंह की प्यारी आवाज ने गानों को भक्ति से भर दिया है। खबर लिखे जाने तक गाने पर 18 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
फैंस ने दी पवन सिंह को दुआ
इस गाने के लिरिक्स सत्यवीर सिंह ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक डायरेक्टर छोटू रावत हैं। फैंस भी गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-हर हर महादेव शुभ शिवरात्री। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा-आप सभी परिवारों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। एक अन्य ने लिखा- जय महाकाल की जय हो पावर स्टार पवन भैया, हैप्पी शिवरात्रि भैया जी..। पोस्ट के नीचे आपको ऐसे प्यारे-प्यारे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। काम की बात करें तो पवन सिंह की लेटेस्ट फिल्म बजरंगी भी आ गई है और उसका ट्रेलर भी खूब पसंद किया जा रहा है। उसके अलावा पवन सिंह होली और शिवरात्रि के गाने भी रिलीज कर रहे हैं। एक्टर का होली सॉन्ग अड़भंगी और कमाल करते हैं जीजा रिलीज हो चुका है।