newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pathaan Review: अब आम दर्शक पठान फिल्म को बता रहे वीडियो गेम, शाहरुख खान के फैंस और कुछ क्रिटिक ने किए हैं झूठे रिव्यू

Pathaan Review: जो आम जनता है अब उसका भी रिएक्शन निकल कर सामने आ रहा है। पठान फिल्म के बारे में आम जनता क्या कहा रही है यहां हम आपको यही बताने वाले हैं।

नई दिल्ली। पठान फिल्म इस समय जोर-शोर से चर्चा में है। लगातार शाहरुख खान के फैंस और उनके चाहने वाले शाहरुख खान और पठान फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। शुरुआत के दो दिन शाहरुख खान के चाहने वालों का रहा है और उनका रहा है जिन्होंने पठान फिल्म को हिट कराने की जोड़-तोड़ से कोशिश की है। पठान फिल्म को हिट कराने के लिए मीडिया से लेकर शाहरुख खान के फैंस सभी ने जमकर प्रयास किए हैं। शाहरुख खान के फैंस ने पूरे के पूरे सिनेमाघर को बुक कर लिया है। इसके अलावा एक त्यौहार की तरह पठान फिल्म की रिलीज़ को मनाया गया है। हर तरफ पठान फिल्म की तारीफ की गई है। मीडिया में पठान फिल्म के बारे में कोई भी बुरी बात देखने और सुनने को नहीं मिली भले ही फिल्म की कहानी में बिल्कुल भी दम न हो, फिल्म की कहानी में खूब सारे लूपहोल्स हों, फिर भी मीडिया हाउस ने पठान फिल्म की तारीफ की है। लेकिन वहीं जो आम जनता है अब उसका भी रिएक्शन निकल कर सामने आ रहा है। पठान फिल्म के बारे में आम जनता क्या कहा रही है यहां हम आपको यही बताने वाले हैं।

आपको बता दें पठान कहानी के स्तर पर भी बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। लॉजिक से बहुत दूर है पठान फिल्म। इसके अलावा कुछ लोगों ने इस फिल्म को एक प्रोपगैंडा फिल्म भी बताया है। जिसमें एक आईएसआई एजेंट को भारत का हित करने वाला दिखाया गया है और भारत के ही रॉ एजेंट को भारत के विरोध में दिखाया गया है। आज बॉलीवुड इंडस्ट्री इतना नीचे गिर गई है कि वो रॉ एजेंट को भारत के विरोध में खड़ा कर देती उसे एक आतंकवादी की तरह दिखाती है और पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी जो हमेशा भारत का विनाश चाहती है, उसे भारत का पक्षधर बनाने में लगी हुई है।

यही नहीं फिल्म में यहां तक दिखाने का प्रयास किया गया कि भारत सरकार अपने सोल्जर के हितों को भी ध्यान में नहीं रखती है। भारत सरकार अपने सेना के सिपाहियों और आर्मी के परिवार की कोई परवाह नहीं करती है। ये सब फिल्म में दिखाया गया है। इसके अलावा फिल्म में लॉजिक से परे कहानी और उसके संवादों को भी दिखाया गया है। लेकिन फिर भी कुछ क्रिटिक और फैन फिल्म को बेहतरीन और ब्लॉकबस्टर बताने पर तुले हुए हैं। लेकिन वो दर्शक जिन्होंने फिल्म को बिना किसी पूर्वाग्रह के देखा है उन्होंने फिल्म के बारे में क्या कहा है ये आप नीचे जान सकते हैं। लेट्स सिनेमा नाम के ट्विटर हैंडल ने पठान फिल्म को लेकर लोगों के विचार जानने चाहे जहां पर लोगों ने पठान के बारे में ये कहा है –

एक यूजर ने पठान फिल्म पर अपनी राय रखते हुए बताया है कि पठान फिल्म में कुछ भी ख़ास नहीं है। मैं महसूस करता हूं छोटा भीम की स्टोरी इससे ज्यादा अच्छी होती हैं। कम से कम आप जानते हो कि वो कार्टून हैं। पठान फिल्म में तो रियल हीरो, कार्टून की तरह एक्टिंग कर रहे हैं।

एक दूसरे यूजर ने भी फिल्म की कहानी में कुछ ख़ास नहीं बताया है और फिल्म को घिसी पिटी, पुरानी कहानी ही कहा है।

एक यूजर ने फिल्म को वीडियो गेम बताया है।

एक यूजर ने कहानी को बेकार बताया है और सवाल उठाया है कि रॉ का आदमी आईएसआई एजेंट से कैसे प्यार कर सकता है।

एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि कैसे पठान ने दर्शकों को सुला दिया है।

एक यूजर ने फिल्म को औसत दर्ज़े की फिल्म बताया है। फिल्म को हॉलीवुड से नकल किया हुआ और फिल्म में कुछ भी नया नहीं है ऐसा बताया है।

एक और यूजर ने फिल्म को सामान्य दर्ज़े की फिल्म कहते हुए बताया है कि इस फिल्म की जरूरत से ज्यादा तारीफ हो रही है।

एक यूजर ने फिल्म की कहानी और फिल्म को बकवास बताया है।

एक यूजर ने बताया है कि फिल्म का फर्स्ट हाफ बोरिंग है। एक्शन सीन औसत से भी सामान्य हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म के पेड प्रमोशन करने का आरोप लगाया है, उन्होंने ब्रह्मास्त्र को भी इसमें जोड़ा है और बताया है जैसे ब्रह्मास्त्र के साथ किया गया उसे बेहतरीन फिल्म बताया और फिल्म में कुछ नहीं निकला वैसे ही इसके साथ हो रहा है।

एक अन्य यूजर ने भी फिल्म को हॉलीवुड से नकल की हुई बताया है।