
नई दिल्ली। भोजपुरी जगत के पावर स्टार यानी पवन सिंह इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं।कहा जा रहा है कि जल्द ही पवन स्टार की शादी एक्ट्रेस चांदनी से होने वाली है क्योंकि हाल ही में चांदनी को पवन सिंह की मां के बहुत करीब देखा गया था, हालांकि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है ये तो पवन सिंह ही बता सकते हैं लेकिन इसी के साथ एक्टर अपने गानों से फैंस का दिल जीत रहे हैं। एक्टर का एक गाना सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है तो चलिए जानते हैं कि वो गाना कौन सा है…।
200 मिलियन पार पहुंचा गाना
पवन सिंह का हर गाना वैसे तो सोशल मीडिया पर बवाल मचा ही देता है लेकिन एक्टर का हालिया रिलीज गाना कुछ ज्यादा ही वायरल हो रहा है और व्यूज के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। गाने का नाम है- सड़िया। इस गाने को अगस्त में रिलीज किया गया था और गाना पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद पवन सिंह ने अपने इंस्टा के जरिए दी है,जिसमें उन्होंने इतना प्यार लुटाने के लिए फैंस को दिल से धन्यवाद किया है।
फैंस हुए कायल
सड़िया गाने को गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है।गाने के निर्माता मनोज मिश्रा हैं और गाने केल लिरिक्स कुंदन प्रीत ने लिखे हैं। फैंस भी गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-केहू न बा भैया तोहरा आगे, जय हो पावर स्टार। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बॉस आपका ही जलवा है भोजपुरी में… काहे की भोजपुरी इंडस्ट्री का पहला ब्रांड आप ही है।एक अन्य ने लिखा- इतिहास गवाह है आज तक आपका रिकॉर्ड भोजपुरी में कोई नहीं तोड़ पाया है भोजपुरी जगत की दुनिया में और कोई नहीं कर सकता।