Prakash Raj: प्रकाश राज ने किया Shahrukh Khan का सपोर्ट, तो लोगों ने ऐसे बजा दी बैंड, Swara Bhasker भी रहीं निशाने पर

Prakash Raj: प्रकाश राज ने किया Shahrukh Khan का सपोर्ट, तो लोगों ने ऐसे बजा दी बैंड, Swara Bhasker भी रहीं निशाने पर हाल ही में प्रकाश राज ने शाहरुख़ खान और उनके परिवार का सपोर्ट किया है जिसके बाद लोगों ने उन्हें ऐसा सुनाया की उन्हें भी किसी न किसी की जरूरत जरूर पड़ गयी होगी। इस मामले में क्या है ख़ास यहां जानने की कोशिश करते हैं।

Avatar Written by: August 27, 2022 6:42 pm

नई दिल्ली। प्रकाश राज को कौन नहीं जनता है। साउथ इंडस्ट्री से लेकर नार्थ फिल्म इंडस्ट्री तक वो छाए हुए हैं। हमेशा अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों का दिल जीत लेते हैं। एंग्री और विलेन का किरदार के लिए जाने जाते हैं। ये एक ऐसे विलेन हैं जिन्हें लोग देखकर डर जाते हैं। जिनकी आवाज़ सुनकर लोग कांपने लगते हैं। अपनी एक्टिंग के जरिए ये विलेन के करैक्टर को हूबहू निभाते हैं। जिसे दर्शक पसंद भी करते हैं। लेकिन ये एक काम और करते हैं जो है हर मुद्दों पर अपनी बेबाक राय। जी हां प्रकाश राज तमाम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। चाहे सरकार से प्रश्न करना हो तब भी या फिर किसी को बुरा भला कहना हो तब भी प्रकाश पीछे नहीं हटते हैं। हाल ही में प्रकाश राज ने शाहरुख़ खान और उनके परिवार का सपोर्ट किया है जिसके बाद लोगों ने उन्हें ऐसा सुनाया की उन्हें भी किसी न किसी की जरूरत जरूर पड़ गयी होगी। इस मामले में क्या है ख़ास यहां जानने की कोशिश करते हैं।

आपको बता दें मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने एक रीट्वीट करते हुए सवाल पूछा था की आखिर “लोग शाहरुख़ और उनके परिवार को कैसे दुःख पहुंचा सकते हैं। कैसे उन्हें आघात पहुंचा सकते हैं उन्हें प्रताड़ित कर सकते हैं। खान परिवार तो देश और देश के लोगों को दशकों से ख़ुशी दे रहा है।” जिसके बाद से प्रकाश राज लोगों के निशाने पर हैं।


उनके इस ट्वीट पर तमाम यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कोई उन्हें स्वरा भास्कर का मेल वर्जन बता रहा है तो कोई उनसे कह रहा है “कितने खाली हो, कोई काम नहीं है क्या।” शाहरुख खान का सपोर्ट करने के चक्कर में प्रकाश राज को क्या कुछ सुनना नहीं पड़ रहा है। इसके अलावा जब यूजर ने प्रकाश राज की तुलना स्वरा भास्कर से किया तो प्रकाश राज ने इस बात पर गर्व महसूस किया और बोले स्वरा से तुलना मेरे लिए सम्मान की बात है। जिसके बाद स्वरा ने रिप्लाई भी किया और बोली की सर सर सर…आप, आप हैं…बेस्ट वर्जन एक्टर। स्वरा और प्रकाश भले एक दूसरे की तारीफ कर रहे हों लेकिन यूजर इन दोनों का मजाक ही बना रहे हैं। यहां हम यूजर्स ने के कहा उसके कुछ रिएक्शन लगा रहे हैं।