Kundali Bhagya 5 April 2022: होली पर प्रीता-करण पर चढ़ेगा प्यार का रंग, करीब होते हुए नहीं कर पाएंगे इजहार

Kundali Bhagya 5 April 2022: शर्लिन ड्रिंक में नशे की गोलियां मिलाती है और नताशा उसे देख लेती है। नताशा कहती है कि वो क्या कर रही है। शर्लिन कहती है कि अगर उसे करण को अपना बनाना है तो ये ड्रिंक उसे पिला दो। शर्लिन प्लान करती है कि नताशा करण के साथ नशे की हालत में हनीमून मनाएं।

Avatar Written by: April 5, 2022 1:23 pm

नई दिल्ली।जी टीवी का सीरियल कुंडली भाग्य में प्रीता और करण जोड़ी फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री फैंस को भा रही हैं। बीते एपिसोड में आपने देखा कि लूथरा हाउस में होली का फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर कोई होली के रंग में रंगा हुआ । शुरुआत में ही प्रीता करण से कहती है कि वो सबके साथ होली खेलेगी लेकिन उसके साथ नहीं। हालांकि करण प्रीता की ओर बढ़ता है लेकिन वो प्रीता को छोड़कर नताशा के साथ होली खेलने लगाता है ये बात प्रीता को पसंद नहीं आती। वहीं शर्लिन और नताशा दोनों प्रीता की होली को खराब करने का प्लान बनाती हैं।

 

शर्लिन रचेगी बड़ी साजिश

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि शर्लिन ड्रिंक में नशे की गोलियां मिलाती है और नताशा उसे देख लेती है। नताशा कहती है कि वो क्या कर रही है। शर्लिन कहती है कि अगर उसे करण को अपना बनाना है तो ये ड्रिंक उसे पिला दो। शर्लिन प्लान करती है कि नताशा करण के साथ नशे की हालत में हनीमून मनाएं। जिसके बाद वो घरवालों को उनकी शादी के लिए मना लेगी। वहीं दूसरी तरफ करण प्रीता को इग्नोर करता है और उसके साथ होली नहीं खेलता है और प्रीता उससे सवाल करने के लिए उसके पीछे जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by roua (@preeran_372)


प्रीता और करण के बीच होगा रोमांस

प्रीता करण का पीछा करती है और करण फिल्मी अंदाज में प्रीता को अपनी तरफ खींचता है और रंग लगा देता है। दोनों के बीच रोमांस होता है। तभी करण प्रीता को किस करने वाला होता है लेकिन रुक जाता है। करण कहता है कि जब तक प्रीता उसे दिल से नहीं अपनाती है तब तक वो अपनी हद पार नहीं करेगा। वहीं प्रीता नागरे और प्रदीप को किचन में करने को कहती है क्योंकि दोनों ने अपना वेश बदला है। वहीं शर्लिन अपने प्लान को अंजाम देने को होती हैं।

Latest