Kundali Bhagya 2 April 2022: नागरे की धमकी से डरेगी प्रीता!, क्या पृथ्वी के प्लान को कर पाएगी नाकामयाब

Kundali Bhagya 2 April 2022: कुछ समय बाद नागरे के निर्देश पर पीएम बेसमेंट में जाते हैं। इस बीच, करण ने अपने कपड़े बदल लिए हैं और दूसरों के साथ होली खेलने के लिए तैयार हैं। अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि करण प्रीता के साथ होली ना खेलकर किसी और के साथ होली खेलता नजर आने वाला है।

Avatar Written by: April 2, 2022 1:19 pm

नई दिल्ली।जी टीवी का सीरियल कुंडली भाग्य में प्रीता और करण की जोड़ी को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। शो में होली का सेलिब्रेशन चल रहा है। हर कोई होली के रंग में रंगा है लेकिन प्रीता को टेंशन है कि अब पृथ्वी क्या नया करने वाला है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि प्रदीप और नागरे दोनों ही अपने प्लान को अंजाम देने के लिए लुथरा हाउस पहुंचते हैं। प्रदीप प्रीता को खुलेआम चुनौती देता है कि अब कि बार पृथ्वी दोगुनी ताकत के साथ वार करेगा। ये चुनौती सुनकर प्रीता घबरा जाती है।

KUNDALI BHAGY1

होली के रंग में डलेगा भंग

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि होली का सेलिब्रेशन चल रहा है। प्रीता को धमकी देकर नागरे भी खुश महसूस करता हैं। बाद में वो पृथ्वी को फोन कर बेसमेंट का रास्ता बताते हैं और सावधान रहने को कहता है। दूसरी तरफ समीर सृष्टि को होली खेलने के लिए ढूंढ रहा है।प्रीता नागरे की धमकी से परेशान है। प्रीता प्लान करती है कि कैसे वो पृथ्वी को पूरी तरह से अकेला कर सकती है। प्रीता कुछ बड़ा प्लान करने का सोचती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Smile Guru (@smileguruofficial)


नागरे देगा खुलेआम चुनौती

कुछ समय बाद नागरे के निर्देश पर पीएम बेसमेंट में जाते हैं। इस बीच, करण ने अपने कपड़े बदल लिए हैं और दूसरों के साथ होली खेलने के लिए तैयार हैं। अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि करण प्रीता के साथ होली ना खेलकर किसी और के साथ होली खेलता नजर आने वाला है।