प्रियंका और निक ने कुछ इस अंदाज में विश की शादी की पहली सालगिरह, वीडियो वायरल
प्रियंका के पति निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शादी की एक खूबसूरत फोटो पोस्ट की है। इस फोटो को शेयर करते हुए निक ने लिखा, ‘आज से एक साल पहले हमने एक दूसरे को हमेशा का वादा किया था। वैसे वो हमेशा हमारे लिए काफी नहीं है। मैं तुम्हें तहे दिल से प्यार करता हूं प्रियंका चोपड़ा हैप्पी एनिवर्सरी।’
नई दिल्ली। बॉलीवुड के हॉट कपल ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई है। दोनों ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर अपने सालगिरह का गिफ्ट दिया था। शादी के बाद से दोनों अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट लिखते रहते है।
प्रियंका और निक की शादी को एक साल पूरे हो चुके है। इन दोनों ने साल 2018 में 1 और 2 दिसंबर को शादी की थी। दोनों की शादी क्रिश्चियन और हिन्दू रीति-रिवाजों से जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई थी।
शादी के पहली सालगिरह के मौके पर कपल ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अपने-अपने अंदाज में विश किया है। प्रियंका ने एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने निक का हाथ थामा हुआ है। इसके अलावा दोनों ने शादी की एक-एक फोटो भी शेयर की है।
इस पोस्ट में प्रियंका ने लिखा, ‘मेरा तुमसे वादा. तब.. अब.. और हमेशा के लिए। तुम मुझे एक ही पल में खुशी, जूनून, उत्साह, बैलेंस अच्छाई देते हो। मुझे ढूंढ लेने का शुक्रिया। शादी की पहली सालगिरह मुबारक हो हसबैंड निक जोनस। और बाकी सब का उनकी दुआओं और प्यार के लिए शुक्रिया। हम धन्य हो गए हैं।’
वहीं, प्रियंका के पति निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शादी की एक खूबसूरत फोटो पोस्ट की है। इस फोटो को शेयर करते हुए निक ने लिखा, ‘आज से एक साल पहले हमने एक दूसरे को हमेशा का वादा किया था। वैसे वो हमेशा हमारे लिए काफी नहीं है। मैं तुम्हें तहे दिल से प्यार करता हूं प्रियंका चोपड़ा हैप्पी एनिवर्सरी।’
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात साल 2017 के मेट गाला में हुई थी। इन दोनों ने 2018 में एक दूसरे से दोस्ती के बाद डेटिंग शुरू की और अंत तक आते-आते शादी कर ली।
प्रियंका, बॉलीवुड और हॉलीवुड में छाई हुई हैं और ग्लोबल स्टार हैं वहीं निक जोनस हॉलीवुड के पॉप सिंगर और एक्टर हैं। दोनों को शादी की पहली सालरिगह हमारे तरफ से भी बहुत-बहुत मुबारक।