newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन की फिल्म “पुष्पा 2” के टीज़र की रिलीज़ डेट आई सामने, अब दर्शकों को “अवतार” फिल्म का इंतज़ार

Pushpa 2 Teaser: लगातार पुष्पा को लेकर कोई न कोई अपडेट आती रहती है और पुष्पा के चाहने वाले दर्शक फिल्म की अपडेट का इंतज़ार करते हैं। इसके अलावा ट्विटर पर भी पुष्पा कई दफ़ा ट्रेंड करता रहता है। पुष्पा 2 भी आज ट्विटर पर खूब ट्रेंड कर रहा है। वजह क्या है ? चलिए जानते हैं।

नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की पुष्पा एक ऐसी हिट फिल्म हुई जिसने सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया। जिसके बाद पुष्पा 2 बनने की भी तैयारी शुरू हो गई। अब ये खबर आ रही है कि जल्द ही दर्शकों को पुष्पा 2 भी देखने को मिलने वाली है। अल्लू अर्जुन साउथ के सुपरस्टार हैं और पुष्पा फिल्म आने के बाद वो भारत के सुपरस्टार हो गए हैं। लगातार पुष्पा को लेकर कोई न कोई अपडेट आती रहती है और पुष्पा के चाहने वाले दर्शक फिल्म की अपडेट का इंतज़ार करते हैं। इसके अलावा ट्विटर पर भी पुष्पा कई दफ़ा ट्रेंड करता रहता है। पुष्पा 2 भी आज ट्विटर पर खूब ट्रेंड कर रहा है। वजह क्या है ? चलिए जानते हैं।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा द राइस ने कुछ ऐसा जादू दिखाया की हर तरफ इस फिल्म के डायलॉग और एक्टिंग नकल होने लगी। हमने देखा था कैसे जब इसका गाना श्रीवल्ली आया तो लोग उसकी रील्स इंस्टाग्राम पर बनाने लगे और इसके संवाद बच्चे बच्चे के मुंह पर छा गए। जैसा कि मैंने आपको पहले बताया इससे जुडी अपडेट्स आती रहती हैं। अब एक ऐसी अपडेट आ रही है, जिसे लेकर पुष्पा फिल्म के प्रशंसक काफी खुश हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि पुष्पा 2 के मेकर्स, पुष्पा 2 के टीज़र को अवतार: द डे ऑफ़ वाटर के साथ रिलीज़ करने वाले हैं।

अवतार हॉलीवुड की ऐसी फिल्म है जिसका इंतज़ार हॉलीवुड के लोग ही नहीं बल्कि भारतीय भी कर रहे हैं। काफी समय से अवतार फिल्म का इंतज़ार हो रहा है और अब मच अवेटेड फिल्म 16 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज़ हो रही है। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि 16 दिसंबर को पुष्पा 2 का टीज़र भी इस फिल्म के साथ दिखाया जा सकता है। हालांकि इसकी कोई ऑफिसियल कन्फर्मेशन अब तक नहीं है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि 16 दिसंबर को अवतार की रिलीज़ के साथ इसके टीज़र को भी रिलीज़ किया जाएगा और फैंस को पुष्पा 2 की झलक देखने को मिलेगी। अब इसमें कितनी सच्चाई और कितना झूठ ये ऑफिसियल घोषणा होने के बाद ही पता चलेगा। अभी इस खबर की कोई भी ऑफिसियल घोषणा नहीं हुई है।