newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Raj Kundra Arrest: सुपर डांसर 4 से गायब Shilpa Shetty, अब शो में दिखेंगी ये एक्ट्रेस

Raj Kundra Arrest: शिल्पा शेट्टी को डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 में शुरुआत से ही काफी पसंद किया जा रहा है। ऑडियंस ही नहीं बल्कि कंटेस्टेंट्स भी जज की कुर्सी पर शिल्पा को देखना पसंद करता है।

नई दिल्ली। बिजनेसमेन राज कुंद्रा की गिरफ्तार का असर शिल्पा शेट्टी के काम पर भी पड़ने लगा है। दरअसल, पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा ने सुपर डांसर 4 की शूटिंग को बीच में ही छोड़ दिया है। जिसके बाद शो में शिल्पा की कमी इस वीकेंड करिश्मा कपूर पूरी कर रही हैं।

karishma

बता दें, शिल्पा शेट्टी को डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 में शुरुआत से ही काफी पसंद किया जा रहा है। ऑडियंस ही नहीं बल्कि कंटेस्टेंट्स भी जज की कुर्सी पर शिल्पा को देखना पसंद करता है। इस शो के दौरान शो के होस्ट जो माम जी का किरदार में शिल्पा संग मस्ती करते थे उससे भी शो की TRP काफी बढ़ती थी लेकिन अब सवाल ये है कि शिल्पा शो से कब तक गायब रहेंगी और उनके अचानक शो से गायब होने पर शो की टीआरपी पर कितना असर पड़ता है।

शिल्पा की जगह पहुंचीं करिश्मा कपूर

शिल्पा के शो से गायब होने के बाद सुपर डांसर 4 में इस हफ्ते करिश्मा कपूर पहुंची हैं। शो में पहुंची करिश्मा यहां कंटेस्टेंट्स के साथ डांस ही नहीं बल्कि खूब मस्ती भी करती हैं। इस दौरान पृथ्वीराज की परफॉर्मेंस से खुश करिश्मा कपूर उन्हें 6 जोड़ी जूते भी गिफ्ट करती हैं। आपको बता दें, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें स्ट्रीम करने के आरोप में हिरासत में लिया गया हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा ने शो की शूटिंग बीच में ही छोड़ दी।