#RRRTrailer: राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, दमदार एक्शन और डायलॉग से फैंस इंप्रेस, दिए ऐसे रिएक्शन

#RRRTrailer: आलिया भट्ट (Alia Bhatt), जूनियर एनटीआर (Jr NTR), राम चरण तेजा (Ram Charan Teja) और अयज देवगन (Ayaz Devgan) स्टारर फिल्म ‘आरआरआर’ का ट्रेलर आज रिलीज (RRR Trailer Out Realse) कर दिया गया है। इस फिल्म को राजामौली ने बनाया है।

वर्षा खरखोदिया Written by: December 9, 2021 1:13 pm

नई दिल्ली। आलिया भट्ट (Alia Bhatt), जूनियर एनटीआर (Jr NTR), राम चरण तेजा (Ram Charan Teja) और अयज देवगन (Ayaz Devgan) स्टारर फिल्म ‘आरआरआर’ का ट्रेलर आज रिलीज (RRR Trailer Out Realse) कर दिया गया है। इस फिल्म को राजामौली ने बनाया है। बाहुबली के बाद ये उनका बड़ा प्रोजेक्ट है। इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर जितना ये स्टार कास्ट एक्साइटेड है उतना ही इनके फैंस भी हैं। यही कारण है कि रिलीज के बाद ही ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया। गुरुवार सुबह से ही ट्विटर पर #RRRMoive ट्रेंड हो रहा है। इस ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही वो इस ट्रेलर पर खूब प्यार लूटा रहे हैं।

इस ट्रेलर में दमदार एक्शन, डायलॉग और इमोशंस भरपूर नजर आ रहा है। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे ब्रिटिश हुकूमत की जंग में दोस्ती, प्यार और धोखा मिलता है। ये एक्शन फिल्म 7 जनवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में दमदार एक्शन और डायलॉग हैं। जिससे फैंस काफी इंप्रेस हो रहे हैं। यही कारण है कि वो खूब इस ट्रेलर पर प्यार लूटा रहे हैं। इस ट्रेलर पर यूजर्स कई प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा भारत के महान डायरेक्टर की एक और फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया। तो वहीं अन्य यूजर चरण तेजा और जूनियर एनटीआर के लुक की तारीफ कर रहे हैं। यहां देखिए किसने क्या कहा-