newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लॉकडाउन के बीच रामायण ने बनाया एक और रिकॉर्ड, दुनियाभर में इतने करोड़ लोगों ने देखा ये एपिसोड

खास बात ये है कि ‘रामायण’ के दर्शक सिर्फ भारत तक नहीं सीमित है बल्कि पूरी दुनिया में इस धार्मिक शो को देखा जा रहा है। इस शो का नया रिकॉर्ड दुनिया भर के दर्शकों की वजह से बन पाया है

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच रामायण सीरियल को लेकर लोगों की दीवानगी साफ देखी जा रही है। सोशल मीडिया से लेकर हर जगह इसकी चर्चा देखने को मिल रही है। इस धारावाहिक का लोगों पर ऐसा जादू है कि इसके 16 अप्रैल वाले एपिसोड को 7.7 करोड़ लोगों ने देखा, जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

Ramayan

खास बात ये है कि ‘रामायण’ के दर्शक सिर्फ भारत तक नहीं सीमित है बल्कि पूरी दुनिया में इस धार्मिक शो को देखा जा रहा है। इस शो का नया रिकॉर्ड दुनिया भर के दर्शकों की वजह से बन पाया है। इस शो को मिल रही ताबड़तोड़ टीआरपी की वजह से 16 अप्रैल के एपिसोड को दुनियाभर में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा।

Arvind Trivedi Ramayan

इस नंबर के साथ यह शो एक दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। कुछ दिनों पहले प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने बताया था कि साल 2015 से लेकर अब तक जनरल एंटरटेनमेंट कैटगरी में ये धार्मिक शो टॉप पर है।

ramayan

बता दें कि जब से ये शो रिलीज हुआ है, तब से इसे लेकर कई दिलचस्प किस्से सामने आ चुके हैं। इसके अलावा लोग इस धार्मिक शो में अहम किरदार निभाने वाले एक्टर्स के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ‘रामायण’ से जुड़ी अपनी पुरानी यादें भी लोग खूब शेयर कर रहे हैं। मालूम होता है कि इस शो के जरिए जैसे लोगों को पुराना दौर वापस मिल गया है।