Dussehra 2022: इन स्टार्स के जीवन का अहम हिस्सा रही है रामलीला, कोई राम बना तो किसी ने रावण बनकर जीता दिल

Dussehra 2022: इसी बीच एक्टर प्रभास और कृति सेनन स्टार फिल्म आदिपुरुष अगले साल रिलीज होने वाली है जो पवित्र ग्रंथ रामायण पर बनी है। फिल्म काफी आधुनिक है जिसमें जबरदस्त वीएफएक्स का इस्तेमाल किया है।

Avatar Written by: October 5, 2022 12:23 pm

नई दिल्ली। आज पूरे देश में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा मनाया जा रहा है। सभी लोग दशहरा के त्यौहार को धूम-धाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज हर जगह रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच एक्टर प्रभास और कृति सेनन स्टार फिल्म आदिपुरुष अगले साल रिलीज होने वाली है जो पवित्र ग्रंथ रामायण पर बनी है। फिल्म काफी आधुनिक है जिसमें जबरदस्त वीएफएक्स का इस्तेमाल किया है। 2 दिन पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है जिसे फैंस की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज विजयदशमी के मौके पर प्रभास रामलीला मैदान में स्पेशल गेस्ट के तौर पर जाने वाले हैं और वहां रावण दहन भी करेंगें। आज हम आपको ऐसे स्टार्स के बारे में बताएंगे जिसकी जिंदगी में रामलीला का अहम योगदान रहा है।

पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। एक्टर हर रोल को संजीदगी से निभाने के लिए जाने जाते हैं हालांकि किसी को इस बारे में शायद ही पता हो कि जब वो स्कूल में पढ़ाई करते थे तो अपने गांव में होने वाली रामलीला में हिस्सा लेते थे। एक्टर रामलीला में एक महिला का किरदार प्ले करते थे। उन्होंने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था।

रवि किशन
रवि किशन भोजपुरी और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का परचम लहरा चुके हैं।अपने करियर में एक्टर निगेटिव से लेकर पॉजिटिव रोल प्ले कर चुके हैं। एक्टर अयोध्या में हुई रामलीला का हिस्सा रह चुके हैं और उन्होंने बीते साल ही रामलीला में परशुराम का रोल प्ले किया था।

राजपाल यादव
सबको हंसाने वाले राजपाल यादव भी रामलीला का अहम हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने तो अपने करियर की शुरुआत ही रामलीला से की थी। वो अक्सर शाहजहांपुर ऑर्डिनेंस क्लॉथिंग फैक्ट्री में होने वाली रामलीला में अंगद का रोल प्ले करते थे।

रजा मुराद
बीते साल अयोध्या में हुई रामलीला में रजा मुराद ने भी अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कुंभकरण का रोल प्ले किया था जिसकी खूब सराहना हुई थी। इसके अलावा टीवी पर राम और सीता का रोल प्ले करने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को तो लोग आज भी भगवान का अवतार मानते हैं।

 

 

Latest