newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अक्षरा सिंह और पवन सिंह के अफेयर पर रानी चटर्जी ने कही बड़ी बात, बताया किसने क्या-क्या झेला

Rani Chatterjee on Akshara Singh and Pawan Singh affair: रानी कहती है कि पवन सिंह के मामले में यही हुआ था। दोनों ही रिलेशनशिप में थे लेकिन जब ब्रेकअप हुआ तो गलत इल्जाम लगा दिए। आप भी तो प्यार में पागल थी। उसी दौरान पवन सिंह का एक्सीडेंट हुआ था और उनके आरोपों के बाद किसी भी लड़के का करियर खत्म हो सकता है।

नई दिल्ली। रानी चटर्जी का नाम भोजपुरी सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेस में लिया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2003 में ससुरा बड़ा पैसे वाला से की थी। तब से लेकर आज तक रानी लगातार फिल्मों में काम कर रही है। उन्होंने बहुत सारे एक्टर्स को आते जाते देखा है और उन्हें भोजपुरी सिनेमा के बारे में वो सब पता है,जो शायद किसी और नहीं पता होगा। अब रानी ने अक्षरा सिंह और पवन सिंह के अफेयर पर खुलकर बात की है और सीधा-सीधा पवन सिंह का सपोर्ट किया है।तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

शादीशुदा मर्दों के साथ रिलेशन पर बोली रानी चटर्जी

ये बात तो सभी जानते हैं कि रानी ने हाल ही में हिंदी रश को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने भोजपुरी सिनेमा से जुड़े कई मुद्दों पर बात की है। एक्ट्रेस ने अक्षरा सिंह और पवन सिंह के अफेयर पर भी बात की। रानी से पूछा गया कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह को लेकर भी कई तरह की बातें हो रही हैं तो इसपर रानी कहती है कि ये बात बहुत पुरानी हो गई है और मैं इस मुद्दे पर बात करने से बचती हूं…लेकिन मैं पवन सिंह को बहुत अच्छे से जानती हूं..उनकी दोस्त हूं और उन्होंने इस दौरान बहुत कुछ झेला था। पवन सिंह पर लगे आरोपों पर रानी ने कहा कि ये बात मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आई कि लड़कियां रिलेशनशिप में रहने के बाद रेप का आरोप लगा देती हैं।


पवन सिंह का हुआ था एक्सीडेंट

रानी कहती है कि पवन सिंह के मामले में यही हुआ था। दोनों ही रिलेशनशिप में थे लेकिन जब ब्रेकअप हुआ तो गलत इल्जाम लगा दिए। आप भी तो प्यार में पागल थी। उसी दौरान पवन सिंह का एक्सीडेंट हुआ था और उनके आरोपों के बाद किसी भी लड़के का करियर खत्म हो सकता है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि पवन सिंह किसी के सामने रोते नहीं है लेकिन वो रोना चाहते हैं।