मुंबई की सड़कों पर नई कार में घूमते नजर आए रणवीर सिंह, दिखा नया टशन
इस दौरान रणवीर गाड़ी की मैचिंग हैट और ब्लैक कलर की टी-शर्ट में दिखे। अभी तक रणवीर सिंह को गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिला है। ये गाड़ी में रणवीर सिंह मुंबई की सड़कों पे नजर भी आएं है और वे अपने कार से सिटी को एक्सप्लोर भी कर रहें है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हर वक्त किसी ना किसी चीज के लिए चर्चा में बने रहते है। रणवीर के फैन्स उनके इस स्टाइल के दीवाने है। कभी रणवीर का लुक तो कभी उनका कूल पब्लिक एपियरेंस खूब सूर्खियां बटोरता है। अब इस बार रणवीर ने कुछ ऐसा कर दिया है कि लोग उनके अंदाज के कायल हो रहे है।
एक्टर रणवीर सिंह का टशन फैन्स को देखते ही बनता है। अपने फैशन स्टाइल के लिए रणवीर सिंह खबरों में बने रहते हैं लेकिन इस बार रणवीर अपनी नई गाड़ी को लेकर सुर्खियों में हैं। जिस वक्त से उन्होंने गाड़ी खरीदी है तभी से ही वे सूर्खियों में बने है।
रणवीर सिंह ने 3 करोड़ की लंबोरगिनी Urus खरीदी है। गुरुवार को इस गाड़ी में रणवीर सिंह को स्पॉट किया गया था। स्टीयरिंग व्हील पर बैठे रणवीर काफी कूल नजर आएं।
इस दौरान रणवीर गाड़ी की मैचिंग हैट और ब्लैक कलर की टी-शर्ट में दिखे। अभी तक रणवीर सिंह को गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिला है। ये गाड़ी में रणवीर सिंह मुंबई की सड़कों पे नजर भी आएं है और वे अपने कार से सिटी को एक्सप्लोर भी कर रहें है।
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो, रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। मूवी को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में वो कपिल देव का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म के फर्स्ट लुक को रणवीर ने अपने बर्थडे पर जारी किया था। फिल्म के पोस्टर में उनका लुक काफी दिलचस्प दिखा। रणवीर ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है और वे कपिल के साथ वक्त बिता कर इस फिल्म में उनके किरदार को बखूबी निभाना चाहते है।
वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं। शादी के बाद दीपिका और रणवीर की ये पहली फिल्म होगी। हालांकि, दीपिका फिल्म छपाक में भी नजर आनेवाली है।
रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म गली बॉय में नजर आए थे। मूवी में आलिया भट्ट उनके अपोजिट रोल में थी। इसे जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने काफी अवार्ड भी जीता था।तो अब देखना होगा कि रणवीर अपनी नई कार में और कौन सी जगहों को एक्सप्लोर करते है।