newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hina Khan: 13 साल बाद टूटा रिश्ता तो छलका हिना खान का दर्द!, सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा- ‘जिसने धोखा दिया उस पर कभी…’

Hina Khan: बीते दिन देर रात एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया जिसके बाद से ही उनके रॉकी जायसवाल संग ब्रेकअप की खबरें छा गई। इस पोस्ट को देखने के बाद एक्ट्रेस के चाहने वाले उन्हें लेकर परेशान हो गए हैं और हिना को हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं। तो चलिए आखिर क्या है पूरा मामला आइए बताते हैं आपको…

नई दिल्ली। हिना खान टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस है। टीवी जगत में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली हिना खान खूबसूरती के मामले में भी किसी से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर हिना खान के चाहने वालों की संख्या काफी है। अकेले इंस्टाग्राम में एक्ट्रेस को 18.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस हमेशा से ही फैंस के लिए सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती है। कभी अपनी तस्वीरें तो कभी मजेदार वीडियोज शेयर कर ऐक्ट्रेस लोगों को अपना दीवाना बनाती है। हालांकि बीते दिन देर रात एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया जिसके बाद से ही उनके रॉकी जायसवाल संग ब्रेकअप की खबरें छा गई। इस पोस्ट को देखने के बाद एक्ट्रेस के चाहने वाले उन्हें लेकर परेशान हो गए हैं और हिना को हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं। तो चलिए आखिर क्या है पूरा मामला आइए बताते हैं आपको…

Hina Khan..

हिना खान और रॉकी जायसवाल टीवी के मोस्ट एंडोरेबल कपल्स में शामिल हैं। दोनों की मुलाकात साल 2009 में टीवी सीरीयल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से हुई थी। सेट से हुई ये मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और तभी से दोनों साथ हैं। अक्सर ये कपल साथ में घूमते-फिरते, मस्ती करते हुए नजर आता है। कई बार तो दोनों की शादी की खबरों ने भी सोशल मीडिया पर अपने लिए जगह बनाई थी लेकिन बाद में कपल ने साफ कह दिया था कि अभी उनका शादी को लेकर किसी तरह का प्लान नहीं है। दोनों ही काम पर फोकस करना चाहते हैं।

Hina Khan

वहीं, अब जब देर रात रिलेशनशिप को लेकर हिना खान ने क्रिप्टिक पोस्ट्स किए तो रॉकी जायसवाल संग उनके ब्रेकअप की खबरें फैलने लगी। हिना खान ने अपने इंस्टा पर पोस्ट करके लिखा था, ‘धोखा ही एकमात्र सच्चाई है जो हमेशा टिकी रहती है’। अपनी अगली पोस्ट में हिना ने रिलेशनशिप को लेकर लिखा, ‘जो आपको धोखा दे उसपर अंधा विश्वास करने के लिए खुद को माफ न करें’। ‘कभी-कभी अच्छा दिल बुरी चीजों को नजरअंदाज कर देता है’।

Hina Khan.

अब हिना खान के देर रात सामने आए इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस यही अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस की लव लाइफ में कुछ गड़बड़ चल रही है। एक्ट्रेस के फैंस उन्हें हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं। कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि एक्ट्रेस ने ये पोस्ट उनके किसी नए प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए किया है। खैर इन पोस्ट के पीछे की सच्चाई क्या है ये तो खुद हिना खान ही बता सकती है।