newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rhea Chakraborty: रोडीज से होगा रिया चक्रवर्ती का पत्ता कट, प्रिंस-गौतम से एक्ट्रेस की हुई कोल्ड वॉर!

Rhea Chakraborty: अब शो में रिया चक्रवर्ती को देखकर सुशांत के फैंस रिया के साथ-साथ शो के मेकर्स को और प्रिंस और गौतम को भी ट्रोल कर रहे है। अब इस बीच गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला ने रिया के साथ शो करने से मना कर दिया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि रिया की दोनों गैंग लीडर के साथ कोल्ड वॉर शुरू हो गई है।

नई दिल्ली। रिया चक्रवर्ती इन दिनों अपने शो रोडिज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। अभिनेत्री ने टीवी का चर्चित शो रोडिज में दिखाई देने वाली है। रिया शो में कंटेस्टेंट नहीं बल्कि मेंटॉर के तौर पर नजर आने वाली है। रिया ने जब शो में एंट्री को लेकर अनाउसंमेंट की थी तब उन्हें कई लोगों ने ट्रोल किया था। दर्शकों को भी रिया को शो में देखने का बिल्कुल मन नहीं है जिसके बाद लोगों ने शो का ही बहिष्कार कर दिया था। दर्शकों के साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने भी उनके ऊपर अपनी टिप्पणी दी थी। अब जब से सुशांत के फैंस को पता चला की रिया चक्रवर्ती शो का हिस्सा है तब से वह शो को ट्रोल कर रहे है अब ऐसे में खबर आ रही है कि प्रिंस और गौतम ने भी रिया के साथ शो करने से मना कर दिया है। तो चलिए जानते है क्या है पूरा मामला-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MTV Roadies (@mtvroadies)

रिया के साथ शो नहीं करेंगे प्रिंस और गौतम

अब शो में रिया चक्रवर्ती को देखकर सुशांत के फैंस रिया के साथ-साथ शो के मेकर्स को और प्रिंस और गौतम को भी ट्रोल कर रहे है। अब इस बीच गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला ने रिया के साथ शो करने से मना कर दिया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि रिया की दोनों गैंग लीडर के साथ कोल्ड वॉर शुरू हो गई है। हालांकि, शो के मेकर्स या फिर प्रिंस नरूला, गौतम गुलाटी और रिया की तरफ से इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है ऐसे में हम बस इंतजार ही कर सकते है कि इस बात में कितनी सच्चाई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

सोनू सूद करेंगे शो होस्ट

वहीं आपको बता दें कि गैंग लीडर गौतम गुलाटी, प्रिंस नरूला और रिया चक्रवर्ती के अलावा इस बार सोनू सूद शो को होस्ट करेंगे। अब प्रिंस और गौतम का रिया के साथ शूटिंग से इंकार करना। अब ऐसे में जब तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आती हम कुछ नहीं कह सकते है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से जब इस बात का एलान किया गया था कि रिया गैंग लीडर के तौर पर दिखेंगी तो यूजर्स ने काफी बवाल किया था।