Ali Fazal-Richa Chadha Wedding: ऋचा चड्ढा ने लगाई ब्वॉयफ्रेंड अली फजल के नाम की मेंहदी,4 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधेंगे कपल

Ali Fazal-Richa Chadha Wedding: एक्टर और एक्ट्रेस के फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार था। इस खबर के आते ही ऋचा और अली के फैंस काफी खुश हैं और दोनों इनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।

Avatar Written by: September 30, 2022 11:25 am

नई दिल्ली। आज कल बॉलीवुड में शादीयों का सीजन चल रहा है। बॉलीवुड में आए दिन कोई न कोई एक्टर, एक्ट्रेस शादी कर रहे हैं। अब इसी रेस में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल ने भी हिस्सा ले लिया हैं। कपल  की शादी की रस्में शुरु हो गई हैं। ऋचा और अली दो साल से अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन दोनों का सपना अब जाकर पूरा हुआ और दोनों अब जाकर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि ऋचा और अली की शादी के लिए 5 आर्टीस्ट को राजस्थान से बुलाया गया हैं। एक्टर और एक्ट्रेस के फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार था। इस खबर के आते ही ऋचा और अली के फैंस काफी खुश हैं और दोनों इनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।

ऋचा चड्ढा की मेहंदी

ऋचा ने अपनी मेंहदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया हैं जिसे उनके फैंस देख कर काफी खुश हैं। ऋचा की मेंहदी में साफ देखा जा सकता है कि उसमें उनके होने वाले पति एक्टर के नाम का पहला अक्षर ए और ऋचा के नाम का पहला अक्षर आर दिखाई दे रहा हैं। एक्ट्रेस के मेंहदी का रंग काफी गाढ़ा चढ़ा हैं। इनकी मेंहदी में चारों तरफ काफी घना डिजाइन बनाया गया है जो ऋचा के हाथ की शोभी बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही ऋचा एक मिकी माउस फेस को भी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं, जो कि मेहंदी से बनाया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह ऋचा के हाथों में अली ने बनाया हैं।

दोनों कपल की फैमिली और फ्रेंड्स पहुंचेंगे दिल्ली

ऋचा चड्ढा और अली फजल कुछ ही दिन में एक दूसरे के हो जाएंगे। दोनों कपल जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की प्री वेडिंग की फेस्टिविटीज शुरु हो गई हैं। मेंहदी की रस्में खत्म हो चुकी हैं अब कुछ मेहमानों के बीच दोनों डिनर करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, ऋचा चड्ढा अपने करीबी दोस्तों के साथ मेंहदी सेरेनमी को एन्जॉय करती दिखेंगी तो वहीं अली फजल की फैमिली भी कनाडा और लखनऊ से दिल्ली आएंगे।