Valentine Day पर रोहनप्रीत ने बनवाया पत्नी के नाम का टैटू, नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

पूरी दुनिया आज वैलेंटाइन डे (Valentine Day) मना रही है। हर कोई अलग-अलग तरीके से अपने पार्टनर से प्यार का इजहार कर रहा हैं। इसी बीच बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) भी सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते नजर आए।

Avatar Written by: February 14, 2021 12:41 pm
neha kakkar

नई दिल्ली। पूरी दुनिया आज वैलेंटाइन डे (Valentine Day) मना रही है। हर कोई अलग-अलग तरीके से अपने पार्टनर से प्यार का इजहार कर रहा हैं। इसी बीच बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) भी सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते नजर आए। दरअसल, वैलेंटाइन डे पर रोहनप्रीत ने नेहा को प्यारा सा तोहफा दिया है। जिसे देखकर नेहा काफी खुश हैं और उन्होंने अपनी इसी खुशी को फैंस के साथ शेयर किया है।

neha kakkar

नेहा ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि रोहनप्रीत ने नेहा के नाम का टैटू बनवाया है। रोहनप्रीत ने Nehu’s Man का टैटू बनवाया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ”मेरे वैलेंटाइन ने मुझे अब तक का सबसे बेस्ट गिफ्ट दिया। इतना प्यार बेबी? मैंने उससे पूछा कि बेबी दर्द हुआ होगा? उसने कहा बिलकुल भी नहीं। मैं लगातार नेहू बाबू गाना गा रहा था। रोहनप्रीत सिंह तुम हो Nehu’s Man और मैं आज और हमेशा तुम्हारी हूं।”

आपको बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। दोनों साथ में काफी प्यारे लगते हैं। साथ ही फैंस भी इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कपल का गाना ‘नेहा दा व्याह’ काफी पसंद किया गया है।