RRR For Oscar: RRR को Oscar के नामांकन में किया गया शामिल, फिल्म ने हिन्दू धर्म और संस्कृति को विदेश में भी किया है गौरवान्वित

RRR For Oscar: RRR को Oscar के नामांकन में किया गया शामिल, फिल्म ने हिन्दू धर्म और संस्कृति को विदेश में भी किया है गौरवान्वित उस वक़्त दोनों ही फिल्म के फैंस के हाथ निराशा लगी आज सुबह सुबह ऐसी खबर सुनकर फैंस उत्साहित हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आखिर किन श्रेणी में आरआरआर को ऑस्कर (#RRRForOscar)  में भेजा गया है।

Avatar Written by: October 6, 2022 12:06 pm

नई दिल्ली। आरआरआर (#RRR) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आ गयी है। अब से कुछ देर पहले ये खबर आई है कि निर्देशक राजामौली (#SSRajamouli) की मैग्नम फिल्म आरआरआर (RRR) अब ऑस्कर (#Oscar2023) में एंट्री ले रही है। कुछ दिन पहले ऑस्कर (#Oscar) को लेकर खबरें आईं थीं| जहां ऐसी चर्चाएं थीं कि आरआरआर को ऑस्कर में एंट्री नहीं मिली है लेकिन आज उन सभी खबरों को पीछे छोड़ते हुए ये बताया जा रहा है कि आरआरआर ने ऑफिसियल एंट्री ले ली है। आरआरआर की ऑफिसियल एंट्री सिर्फ एक श्रेणी में नहीं हैं बल्कि कई श्रेणी में है, ये देखकर फैंस में ख़ुशी की लहर है। आज से कुछ दिन पहले ट्विटर पर आरआरआर और कश्मीर फाइल्स की ऑफिसियल एंट्री को लेकर ट्रेंड भी चला था और दोनों ही फिल्म के फैंस अपनी अपनी फिल्म को ऑस्कर में जाते हुए देखना चाहते थे उस वक़्त दोनों ही फिल्म के फैंस के हाथ निराशा लगी आज सुबह सुबह ऐसी खबर सुनकर फैंस उत्साहित हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आखिर किन श्रेणी में आरआरआर को ऑस्कर (#RRRForOscar)  में भेजा गया है।

सबसे पहले आपको बता दें भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए फिल्म द लास्ट शो (The Last Show) को भेजा गया है। जब भारत की तरफ से आरआरआर को ऑस्कर के नॉमिनेशन के लिए नहीं भेजा गया है तो ऐसे अनुमान लगाए जा रहे थे कि मेकर्स की तरफ से व्यक्तिगत तौर पर आरआरआर को ऑस्कर के लिए भेजा जा सकता है। ये अनुमान सही हुए हुए और अब ऐसी खबरें हैं कि मेकर्स की तरफ से आरआरआर को कई श्रेणियों में ऑस्कर के नॉमिनेशन के लिए भेजा गया है। कुछ दिन पहले आरआरआर को अमेरिका में डिस्ट्रीब्यूट करने वाले कम्पनी वेरिएंस फिल्म (Variance Films) ने अकादमी से अनुरोध किया था कि वो आरआरआर को ऑस्कर के लिए नामांकित करें।

ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वेरियंस फिल्म के अध्यक्ष डायलन मर्चेटी ने कहा, “पिछले छह महीनों में आरआरआर की ताकत को देखा है। हमने देखा है कैसे आरआरआर ने सिनेमाघरों में धूम मचाई है। हमने देखा है इस फिल्म ने भारत और विदेश दोनों जगह बेहतरीन कमाई करने वाली फिल्म में अपना नाम रखा है। इसके अलावा ओटीटी (Ott) प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर भी आने के बाद ये सबसे ज्यादा ट्रेंड होने वाली फिल्म बनी है। इसलिए हम अकादमी से अनुरोध करते हैं कि वो आरआरआर को सभी श्रेणियों में ऑस्कर के लिए नामांकित करें।

वहीं अब वेरियंस फिल्म के अधिकारीयों ने ये पुष्टि की है कि आरआरआर को अकादमी के नामांकन की सभी श्रेणियों में शामिल कर लिया गया है। जिन श्रेणियों में आरआरआर को नामांकन मिला है वो इस प्रकार हैं। बेस्ट पिक्चर के लिए डिविवि दनय्या (DVV Danayya), बेस्ट निर्देशक के लिए राजामौली (Rajamouli), ओरिजिनल स्क्रीनप्ले के लिए राजामौली और वी विजयेंद्र प्रसाद (Rajamouli and V Vijyendra Prasad), लीड एक्टर के लिए जूनियन एनटीआर और रामचरण (Junior NTR And Ram Charan), सपोर्टिंग एक्टर के लिए अजय देवगन (Ajay Devgan), सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए आलिया भट्ट (Alia Bhatt), ओरिजिनल सांग नातू नातू (Naatu Naatu), | इसके अलावा फिल्म को सिनेमाटोग्राफी, प्रोडक्शन डिज़ाइन, फिल्म एडिटिंग, कॉस्ट्यूम डिज़ाइन, आदि के लिए भी नामांकित किया गया है।

तो इस प्रकार अब कई श्रेणियों में ऑस्कर को नामांकन में शामिल कर लिया गया है। आपको बता दें इस फिल्म में हिंदी संस्कृति और धर्म को बेहतरीन तरह से दिखाया गया है। इसके अलावा राजामौली भी इस फिल्म के निर्माण के पीछे रामायण और भगवतगीता का गुणगान करते हैं। विदेश में जाकर भी भारत की संस्कृति और धर्म की प्रशंसा करते हैं और भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित महसूस कराते हैं। उन्होंने अपनी फिल्म में भी हिन्दू संस्कृति और धर्म के परचम को लहराते हुए दिखाया है। अब वही हिन्दू संस्कृति और धर्म पर बनी फिल्म को ऑस्कर की नामांकन लिस्ट में शामिल किया गया है तो ये प्रत्येक भारतीय के लिए हर्ष की बात है।

Latest