Salman Khan Injured: ‘टाइगर 3’ के सेट पर जख्मी हुए सलमान, कंधे पर लगी चोट, फोटो शेयर कर दी जानकारी

Salman Khan Injured: सलमान खान ने टाइटर-3 के सेट से खुद के जख्मी होने की फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनका फेस नहीं दिखाई दे रहा है। लेकिन उनके कंधे की चोट पर पट्टियां लगी हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, जब आपको लगता है कि आप दुनिया का भार अपने कंधों पर उठा रहे हैं, तो वह कहते हैं कि दुनिया को छोड़ो 5 किलो का डंबल उठा के दिखाओ। टाइगर ज़ख्मी है। #Tiger3

Avatar Written by: May 18, 2023 8:04 pm
Salman Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान को लेकर एक जानकारी सामने आई है। दरअसल ‘टाइगर 3’ के सेट पर सलमान खान जख्मी हो गए। शूटिंग के दौरान उनके कंधे पर चोट लगी है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। साथ ही एक्टर ने फोटो भी साझा की है। बता दें कि इन दिनो सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर-3 की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है। फिल्म की तैयारी पूरी तेजी के साथ चल रही है। सलमान खान के फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है और बेस्रबी से टाइगर-3 के रिलीज का इंतजार कर रहे है। वहीं सलमान खान भी फिल्म से जुड़ी अपडेट्स लगातार देते रहते है। फिल्म के सेट कई बार वो खास झलक भी फैंस को दिखाते रहते है।

इसी बीच अब सलमान खान ने टाइटर-3 के सेट से खुद के जख्मी होने की फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनका फेस नहीं दिखाई दे रहा है। लेकिन उनके कंधे की चोट पर पट्टियां लगी हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, जब आपको लगता है कि आप दुनिया का भार अपने कंधों पर उठा रहे हैं, तो वह कहते हैं कि दुनिया को छोड़ो 5 किलो का डंबल उठा के दिखाओ। टाइगर ज़ख्मी है। #Tiger3

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

वहीं सलमान खान के चोटिल होने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। यूजर्स एक्टर का हाल-चाल पूछ रहे है। बता दें कि फिल्म टाइगर-3 में सलमान खान के इस साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में इमरान हाशमी भी दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि इस मूवी में वो विलेन के किरदार में दिखेंगे। फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा है, जबकि आदित्य चोपड़ा ने फिल्म के निर्माता है। टाइगर 3 इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज की जाएगी।