newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सलमान खान ने मुंबई पुलिस को दिए एक लाख सैनिटाइजर, महाराष्ट्र सरकार ने कहा धन्यवाद

सलमान खान एक बार फिर कोरोना संकट के बीच आगे आये हैं। इस मुश्किल घड़ी में भी अपनी सेवाएं दे रही मुंबई पुलिस को सलमान की टीम ने एक लाख हैंड सैनिटाइजर बांटे हैं। सलमान के इस पहल की हर तरफ तारीफ हो रही है।

मुंबई। सलमान खान एक बार फिर कोरोना संकट के बीच आगे आये हैं। इस मुश्किल घड़ी में भी अपनी सेवाएं दे रही मुंबई पुलिस को सलमान की टीम ने एक लाख हैंड सैनिटाइजर बांटे हैं। सलमान के इस पहल की हर तरफ तारीफ हो रही है।

salman khan tour

इसकी जानकारी ट्विटर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने दी। उन्होंने लिखा, ‘धन्यवाद सलमान खान। मुंबई पुलिस को एक लाख हैंड सैनिटाइजर्स बांटने के लिए।’

इसके अलावा महाराष्ट्र के नेता राहुल एन कनाल ने भी एक ट्वीट के जरिए सलमान खान को धन्यवाद देते हुए उनके नेक काम की सराहना की है।

आपको बता दें कि सलमान खान इस संकट की घड़ी में लगातार जरूरतमंदो की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। एक तरफ जहां सलमान हजारों लोगों के भोजन की व्यवस्था करवा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर आर्थिक रूप से भी मदद कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने कई लोगों की ईद को भी खास बनाया था।

वहीं सलमान इससे पहले ऑल इंडिया स्पेशल आर्टिस्ट असोसिएशन से जुड़े हुए दिहाड़ी मजदूरों, दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के साथ कई और लोगों की मदद भी कर चुके हैं। उस वक्त भी उनके इस नेक काम की सोशल मीडिया पर सलमान खान की जमकर तारीफ हुई थी।