newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सलमान खान का नया गाना ‘प्यार करोना’ हुआ रिलीज

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कोरोना को लोगों को जागरूक करते नजर आ रहे हैं। इस बार वो अपने फैंस को अवेयर करने के लिए कोरोनावायरस पर एक गाना ले कर आये हैं, जिसका टाइटल ‘प्यार करोना’ है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कोरोना को लोगों को जागरूक करते नजर आ रहे हैं। इस बार वो अपने फैंस को अवेयर करने के लिए कोरोनावायरस पर एक गाना ले कर आये हैं, जिसका टाइटल ‘प्यार करोना’ है। इस गाने को सलमान ने खुद गया हैं। जिसे उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया है। इसमें उनका म्यूजिक ऑडियो है।

सलमान ने सोशल मीडिया पर इस गाने को रिलीज करते हुए मजेदार एक पोस्ट लिखी है। सलमान ने गाना शेयर करते हुए लिखा, ”इमोशनली पास और फिजिकली दूर रहो ना, प्यार करोना”।

आपको बता दें कि इस गाने के बोल सलमान खान और हुसैन दलाल ने मिल कर लिखे हैं। वहीं, इसका म्यूजिक साजिद-वाजिद ने दिया है। इस गाने में सलमान अपने फैंस को ये बताने की कोशिश करते है कि इस कोरोना टाइम में वो घर पर क्या-क्या कर सकते हैं और कैसे अपने इस वक्त को और खास बना सकते हैं। साथ ही उन्होंने इसमें अपने फैंस को परिवार के साथ वक्त बिताने की सलाह भी दी है।

बता दें कि सलमान ने लॉकडाउन के चलते फिल्म इंडस्ट्री के 25,000 कामगारों को आर्थिक मदद देने की बात कही थी। इतना ही नहीं वो लगातार लोगों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाते नजर आ रहे हैं।