Salman Khan: 2023 में ईद और दिवाली दोनों ही मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दिखेंगे सलमान खान, दो बड़ी फिल्म होंगी रिलीज़ लोग इस तरह दे रहे प्रतिक्रिया

Salman Khan: 2023 में ईद और दिवाली दोनों ही मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दिखेंगे सलमान खान, दो बड़ी फिल्म होंगी रिलीज़ लोग इस तरह दे रहे प्रतिक्रिया साल 2023 में सलमान खान टाइगर 3 और किसी का भाई और किसी की जान फिल्म लेकर आ रहे हैं। ऐसे में सलमान खान के फैंस उनकी फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं।

Avatar Written by: October 15, 2022 2:30 pm

नई दिल्ली। काफी समय हो गया और सलमान खान की फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है। हालांकि लोगों ने हाल ही में उन्हें गॉडफादर फिल्म में देखा है। इससे पहले सलमान खान को लोगों ने अंतिम और राधे फिल्म में भी देखा है। लेकिन साल 2023 में अब सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। क्योंकि अब उनकी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म की रिलीज़ डेट आ गई है। सलमान खान की इन फिल्मों का काफी समय से इंतज़ार चल रहा था और अब उनकी इन फिल्मों की रिलीज़ डेट आ गई है। साल 2023 में सलमान खान टाइगर 3 और किसी का भाई और किसी की जान फिल्म लेकर आ रहे हैं। ऐसे में सलमान खान के फैंस उनकी फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं।


आपको बता दें 2023 की ईद और दिवाली दोनों ही सलमान खान ने बुक कर ली है। इस साल ईद के मौके पर किसी का भाई किसी की जान को रिलीज़ किया जा रहा है। वहीं दिवाली के मौके पर टाइगर 3 फिल्म को रिलीज़ किया जा रहा है। सलमान खान ने आज खुद सोशल मीडिया पर टाइगर 3 फिल्म की रिलीज़ डेट के बारे में बताया है। सलमान खान ने एक पोस्टर को रिलीज़ करते हुए लिखा है
“टाइगर को एक नई डेट मिली है। दिवाली 2023 | दिवाली के उत्सव पर टाइगर 3 के साथ जश्न मानिये अपने पास के सिनेमाघर में। इस फिल्म को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज़ किया जा रहा है।

टाइगर 3 फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना काफी और मनीष शर्मा भी दिखने वाले हैं। इससे पहले सलमान ने किसी का भाई किसी की जान फिल्म के छोटे से टीज़र को भी शेयर किया था। टाइगर 3 फिल्म एक था टाइगर की कड़ी में आने वाली तीसरी फिल्म है। टाइगर की कड़ी में बनी सभी फिल्म ने अपार सफलता बटोरी है और ऐसी उम्मीद है की जब टाइगर 3 भी सिनेमाघर में आएगी तब इस फिल्म को भी दर्शकों का बेहद प्यार मिलेगा। इसके अलावा किसी का भाई और किसी का जान ये फिल्म भी चर्चा में खूब है ऐसे में सलमान खान 2023 के ईद और दिवाली दोनों ही मौकों पर दर्शकों के दिल में छाने वाले हैं और बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेरने वाले हैं। जब से सलमान खान ने फिल्मों के डेट की घोषणा की है तब से लोग ट्विटर पर इस तरह से रिएक्शन दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है कि इसी का तो इंतज़ार था।

एक अन्य यूजर ने लिखा टाइगर आ रहा है।

रामसेतु फिल्म का जिक्र करते हुए एक यूजर ने लिखा ये दिवाली रामसेतु वाली अगली दिवाली टाइगर 3 वाली

एक यूजर ने सलमान खान को ढेर सारा प्यार देते हुए लिखा है अंततः पोस्टर आ गया।

एक यूजर ने सलमान के लुक की तारीफ करते हुए उसे बवाल लुक बताया है।

एक यूजर ने फिल्म रिलीज़ से पहले ही उसे ब्लॉकबस्टर करार कर दिया है।