Salman Khan: सलमान खान का ”किसी का भाई किसी की जान ” फिल्म से दिखा बेहतरीन लुक, इस मूवी से शहनाज की बॉलीवुड में डेब्यू

Salman Khan: इस वीडियो को फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस टीजर में सलमान का अलग अंदाज में लुक देखने को मिल रहा है। अब फैंस सलमान की इस मूवी के रिलीज होने का बेसबरी से इंतजार कर रहे है।

Avatar Written by: September 5, 2022 3:17 pm

नई दिल्ली। बॉलीवुड के भाईजान हर वक्त किसी न किसी कारण से चर्चा में बने रहते है। सलमान पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ हमेशा सुर्खियों में रहती है। हाल ही में एक्टर ने अपनी फिल्म ”किसी का भाई किसी की जान ” का पहला लुक शेयर किया था। जिसकी वजह से अब फैंस के बीच सलमान की फिल्म का इंतजार कर पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। अभी कुछ ही देर पहले सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का टीजर भी शेयर किया है, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है और इस वीडियो को फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस टीजर में सलमान का अलग अंदाज में लुक देखने को मिल रहा है। अब फैंस सलमान की इस मूवी के रिलीज होने का बेसबरी से इंतजार कर रहे है।

टीजर किया शेयर

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म ”किसी का भाई किसी की जान ” का टीजर शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे है। फैंस द्वारा इस पर खूब प्रतिक्रिया दी जा रही है। इस टीजर में सबसे खास बात बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की एक नया अवतार देखने को मिल रहा है। फैंस सलमान का ये लुक देख के काफी खुश है। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारों का भी रिएक्शन सामने आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

शहनाज का डेब्यू

इस फिल्म में सलमान खान के साथ कई और भी बड़े कलाकार हैं। इस फिल्म से पंजाब की कैटरीना कही जाने वाली शहनाज गिल भी अपना डेब्यू कर रही हैं। सलमान खान ने इस टीजर को शेयर करते हुए सभी फिल्म की कास्ट को भी टैग किया हैं। आपको बता दें कि सलमान खान ने कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड में अपने 34 सालों का खूबसूरत सफर तय किया है। 26 अगस्त को उन्हें बॉलीवुड में 34 साल पूरे हो गए थे।