newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sangram Singh: संग्राम सिंह का जन्मदिन आज, जानिए कैसा रहा उनका 8 साल तक व्हीलचेयर पर रहने के बाद रेसलर से एक्टिंग तक का सफर

Sangram Singh: संग्राम की लाइफ काफी मुश्किलो भरी रही, रोहतक के छोटे से गांव मदीना में जन्मे संग्राम सिंह को इस मुकाम पर बेहद ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा था लेकिन उन्होंने अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बनाया। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

नई दिल्ली। कॉमवेल्थ गेमों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले रेसलर संग्राम सिंह 21 जुलाई को यानी आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया में जाने वाले संग्राम सिंह का करियर अभिनेता के रूप में भी शानदार रहा है। एक्टिंग करने के साथ ही वह रियलिटी शोज में भी हिस्सा ले चुके है। हाल ही में वह लंबे रिलेसनशिप के बाद एक्ट्रेस पायल रोहतगी संग शादी के बंधन में बंधे हैं। और उनकी शादी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रही। संग्राम की लाइफ काफी मुश्किलो भरी रही, रोहतक के छोटे से गांव मदीना में जन्मे संग्राम सिंह को इस मुकाम पर बेहद ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा था लेकिन उन्होंने अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बनाया। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

संग्राम सिंह को जब रहना पड़ा 8 साल तक व्हीलचेयर पर

संग्राम सिंह पहलवानी के साथ ही एक्टिंग में भी खूब पसंद किए गए हैं। वहीं आज भी अक्सर वह मिट्टी के अखाड़े मे दांव पेच लगाते नजर आते हैं। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी आया था, जब संग्राम को पूरी तरह से 8 सालों के लिए व्हीलचेयर पर रहना पड़ा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दरअसल, बताया जाता है कि संग्राम सिंह रुमेटोइड गठिया के शिकार हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें 8 साल व्हीलचेयर पर रहना पड़ा था, लेकिन इस अनुभव ने उन्हें कुश्ती के क्षेत्री में आगे बढ़ने और फिट रहने के लिए काफी मोटीवेट किया। संग्राम सिंह के पिता उमैद सिंह सेना में जवान थे, जो अब रिटायर्ड हैं, वहीं मां रमादेवी गृहणी हैं।

”उवा” मूवी से किया था डेब्यू

रेसलर संग्राम सिंह ने साल 2015 में आई फिल्म ‘उवा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद वह सर्वाइवर इंडिया, नच बलिए 7,द अल्टीमेट बैटल, बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज में भी दिखाई दे चुके हैं। कुछ समय पहले कंगना के शो लॉकअप में आने को लेकर भी संग्राम सिंह काफी एक्साइटेड थे,  हाांलाकि उन्होंने पार्टिसिपेट नहीं किया था। लेकिन उनकी पत्नि पायल को इस शो में देखा गया। रेसलर संग्राम सिंह और पायल रोहतगी की लव स्टोरी भी बेहद खास है। पायल और संग्राम की पहली मुलाकात आगरा-मथुरा हाइवे पर हुई थी, जहां पायल की कार खराब हो गई थी, अचानक वहीं से संग्राम गुजर रहे थे और संग्राम ,पायल को दिल्ली तक छोड़ने गए थे। इसके बाद दोनों एक शो में मिले और मुलाकातों का सिलसिला ऐसे ही आगे बढ़ता चला गया और 12 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने बीते 9 अप्रैल, 2022 को शादी कर ली।