कैंसर का इलाज कराने न्यूयॉर्क जाएंगे संजय दत्त, मिला अमेरिका के लिए वीजा

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) को चौथे स्टेज का लंग कैंसर (Lung Cancer) हो गया है। संजय दत्त ने हाल ही में खुद अपने को लंग कैंसर से पीड़ित होने की खबर अपने फैंस को दी थी।

Avatar Written by: August 25, 2020 9:27 pm
Sanjay Dutt namaste

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) को चौथे स्टेज का लंग कैंसर (Lung Cancer) हो गया है। संजय दत्त ने हाल ही में खुद अपने को लंग कैंसर से पीड़ित होने की खबर अपने फैंस को दी थी। तभी से उनका उपचार चल रहा है। इलाज के लिए उनके अमेरिका जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब इन अटकलों पर विराम लग गया है।

sanjay dutt manyata dutt

 

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को 5 साल का यूएस वीज़ा मिलने की खबर है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही संजय दत्त न्यूयॉर्क के लिए रवाना होंगे और उनका इलाज भी उसी अस्पताल में होगा जहां, उनकी मां नरगिस दत्त का कैंसर का इलाज हुआ था।

sanjay dutt

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, संजय दत्त को लंग कैंसर का पता चलते ही उन्होंने अमेरिका के वीजा के लिए अप्लाई कर दिया था। शुरुआत में उन्हें वीजा क्लीयरेंस मिलने में परेशानी हो रही थी। आपको बता दें कि संजय दत्त का शुरुआती इलाज अभी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है। मान्यता दत्त ने खुद संजय दत्त के इलाज की जानकारी देते एक स्टेटमेंट जारी किया था।

Sanjay Dutt

उन्होंने कहा, ‘जो लोग लगातार पूछ रहे हैं उनके लिए बताना चाहूंगी कि संजू अपना शुरुआती इलाज मुंबई में ही कराएंगे। हम आगे की योजनाएं तब बनाएंगे जब कोरोना के हालात सामान्य हो जाएंगे। फिलहाल संजू कोकिलाबेन हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के हवाले हैं। मैं हर किसी से हाथ जोड़कर यही विनती करती हूं कि संजू की बीमारी की स्टेज के बारे में अनुमान न लगाएं। डॉक्टर्स को अपना काम करने दें। हम आपको लगातार उनकी सेहत में हो रहे सुधार के बारे अपडेट करते रहेंगे। संजू सिर्फ मेरे पति और हमारे बच्चों के पिता ही नहीं हैं बल्कि पिता सुनील और मां नरगिस के जाने के बाद वह अंजू और प्रिया के लिए पिता समान हैं। वे हमारे परिवार के दिल और आत्मा हैं।’

Actor Sanjay Dutt

हालांकि संजय दत्त के अमेरिकी वीजा और उनकी न्यूयॉर्क के ट्रीटमेंट प्लान को लेकर अभी दत्त परिवार की तरफ से कोई अधिकारिक बयान जारी किया गया है।