Shah Rukh Khan: पठान की सफलता के बाद शाहरुख खान ने खुद को ही कहा “आई एम द बेस्ट”

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने इस दौरान अपने फैंस के सभी चीयर्स को जवाब दिया और फैंस के हर एक आई लव यू के चीयर्स पर फैंस को आई लव यू चीयर्स किया। शाहरुख खान ने इस दौरान खुद को आई एम द बेस्ट भी कहा।

Avatar Written by: January 30, 2023 6:25 pm

नई दिल्ली। पठान फिल्म की रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म एक बहुत बड़ी सफल फिल्म बन चुकी है। जिसके बारे में शाहरुख खान खुद भी जानते हैं और इस समय शाहरुख खान अपनी फिल्म की सफलता का जश्न मना रहे हैं। वो शाहरुख खान जिन्होंने पठान फ़िल्म की रिलीज़ से पहले किसी भी मीडिया इंडस्ट्री से बात नहीं किया जिन्होंने कहीं भी इंटरव्यू नहीं दिया। और कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किया अब मुंबई में पत्रकारों और शाहरुख खान के फैंस के साथ रूबरू होते दिखे। शाहरुख खान ने इस दौरान अपने फैंस के सभी चीयर्स को जवाब दिया और फैंस के हर एक आई लव यू के चीयर्स पर फैंस को आई लव यू चीयर्स किया। शाहरुख खान ने इस दौरान खुद को आई एम द बेस्ट भी कहा।

शाहरुख खान जिनकी पिछली फिल्म चल रही थी और इस फिल्म में शाहरुख खान पर बॉयकॉट का साया लगा हुआ था अब शाहरुख खान खुद ही खुद की तारीफ करते नज़र आए और उन्होंने खुद को आई एम द बेस्ट कह डाला। शाहरुख खान ने तीन बार आई एम द बेस्ट, आई एम द बेस्ट और आई एम द बेस्ट कहा।

अपनी फिल्म की अपार सफलता के बाद शाहरुख खुद की तारीफ करते नज़र आ रहे हैं अब ये घमंड है या क्या ये तो दर्शक ही जाने। लेकिन शाहरुख खान इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी ये कहा है कि वो भी घमंडी हैं और उनके अंदर भी घमंड है। इस दौरान शाहरुख खान ने सिर्फ खुद की तारीफ ही नहीं की बल्कि खुद के घमंड होने की बात को भी कबूला।

शाहरुख खान इस दौरान जॉन अब्राहम की तारीफ करते भी दिखे। इसके अलावा उन्होंने दर्शकों और फैंस का भी शुक्रिया अदा किया। शाहरुख खान इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गाना गाते भी नज़र आए। पठान फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी मौजूद रहे।