SRK 30 Years In Bollywood: शाहरुख खान ने हिंदी सिनेमा में पूरे किए 30 साल, जानें SRK से जुड़ी कुछ खास बातें

SRK 30 Years In Bollywood: भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शाहरुख के लिए लोगों के बीच जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। किंग खान की बस एक झलक पाने के लिए उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर हर दिन हजारों लोगों की भीड़ लगी रहती है। मुंबई आने के बाद ‘बीच’ देखना और ‘मन्नत’ देखना बहुत से लोगों का सपना होता है।

Avatar Written by: June 25, 2022 4:58 pm

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लोकप्रियता के मामले में शाहरुख़ खान हमेशा टॉप पर रहते हैं। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शाहरुख के लिए लोगों के बीच जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। किंग खान की बस एक झलक पाने के लिए उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर हर दिन हजारों लोगों की भीड़ लगी रहती है। मुंबई आने के बाद ‘बीच’ देखना और ‘मन्नत’ देखना बहुत से लोगों का सपना होता है। आज जो स्टारडम शाहरुख़ खान के पास है इसे उन्होंने यूं ही नहीं पा लिया बल्कि शोहरत की इस बुलंदी तक पहुंचने के पीछे शाहरुख़ के कई सालों की लगातार मेहनत शामिल है।

आपको बता दें कि शाहरुख़ खान ने हिंदी फिल्म जगत में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर SRK ने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ का पहला पोस्टर रिलीज कर लिखा है, ’30 साल लेकिन मेरे लिए आपके प्यार और स्माइल को गिन नहीं सकता।’ शाहरुख़ की ये फिल्म अगले साल 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं शाहरुख़ खान के बारे में कुछ खास बातें जिसे जानकार आप हो जाएंगे हैरान।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

1. शाहरुख ने साल 1992 में आई फिल्म दीवाना से अपनी बॉलीवुड जर्नी की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें best new actor का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

2. शाहरुख की पहली कमाई सिर्फ 50 रुपए थी जो उन्हें पंकज उधास (गायक) के एक कंसर्ट में काम करने पर मिली थी।

3.बॉलीवुड में आने से पहले ही शाहरुख ने 25 अक्टूबर 1991 को गौरी से शादी की थी।

4.शाहरुख जब 18 साल के थे तभी उन्हें 16 साल की गौरी से प्यार हो गया था। वो गौरी के प्यार में इतने पागल थे कि एक बार गौरी अपने किसी कजिन के शादी में मुंबई गईं तो शाहरुख़ गौरी की तलाश में मुंबई तक पहुंच गए थे।

5. शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और फौजी, दिल दरिया, सर्कस जैसे सीरियल्स से उन्होंने अपनी पहचान बनाई।

6. साल 2014 में की गई एक रिसर्च के अनुसार शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

7.  इतना ही नहीं शाहरुख Los Angeles Times के मुताबिक सबसे बड़े मूवी स्टार हैं और SRK बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं जिनके भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काफी प्रशंशक हैं क्योंकि विदेशों में बॉलीवुड एक्टर्स में से सबसे ज्यादा शाहरुख खान की फिल्में ही पसंद की जाती हैं।

8.  इतना ही नहीं भारत सरकार के द्वारा फिल्मों में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

9. शाहरुख खान को टीवी की दुनिया में Brand SRK भी कहा जाता है क्योंकि सभी एक्टर्स में से SRK जितना brand endorsement कोई भी एक्टर नहीं करता है।

10. जैसे सभी अपना एक लकी नंबर चुनते है जैसे क्रिकेट खिलाड़ी अपने जर्सी नंबर चुनते है वैसे ही शाहरुख का लकी नंबर 555 हैं। यहां तक की किंग खान की सभी गाड़ियों के नंबरों में भी 555 जरुर होता है।

11. शाहरुख बॉलीवुड के इकलौते ऐसे अभिनेता है जिनके पोस्टर आपको भारत के हर शहर और गांव में लगे मिल जायेंगे।