newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना के खिलाफ एक बार फिर मदद के लिए आगे आए शाहरुख खान, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुक्रिया

बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपनी दरियादिली के लिए जानें जाते हैं। एक बार फिर वो अपनी नेकी के लिए सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, किंग खान कोरोना के खिलाफ एक बार फिर मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने दिल्ली को 500 remdesivir इंजेक्शन डोनेट (Donated 500 Remdesivir Injections) किए।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपनी दरियादिली के लिए जानें जाते हैं। एक बार फिर वो अपनी नेकी के लिए सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, किंग खान कोरोना के खिलाफ एक बार फिर मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने दिल्ली को 500 remdesivir इंजेक्शन डोनेट (Donated 500 Remdesivir Injections) किए। जिसकी वजह से दिल्ली को कोरोना से लड़ने में बड़ी ताकत मिली है। उनके इस कदम की तारिफ करते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) ने उनका शुक्रिया अदा किया है।

shahrukh khan

किंग खान की इस मदद के बाद हर तरफ उनकी तारिफ हो रही है। सोशल मीडिया पर उनके तमाम फैंस और यूजर्स उनके इस कदम की काफी प्रशंसा कर रहे हैं। कोई उन्हें मसीहा बता रहे हैं और कोई कह रहा है कि उनपर गर्व महसूस हो रहा है।

वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शाहरुख खान का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए ये खबर शेयर की है और उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”शाहरुख और मीर फाउंडेशन का दिल से शुक्रिया करते हैं। उन्होंने दिल्ली को 500 Remdesivir इनजेक्शन डोनेट किए, वो भी उस समय जब सबसे ज्यादा जरूरत थी। मुश्किल समय में आपकी मदद के लिए हम शुक्रगुजार हैं।”

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान ने देश के मुश्किल वक्त में मदद का हाथ बढ़ाया हो, इससे पहले भी वो चैरिटी वर्क करते रहते हैं। कोरोना संकट के बीच उन्होंने महाराष्ट्र में अपने मुंबई वाले ऑफिस को क्वारंटीन सेंटर बनाने का ऑफर दिया था। इसके अलावा उन्होंने 25 हजार पीपीई किट भी डोनेट की थी।

shahrukh khan

जिसके बाद सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र सरकार की तरफ से उनका शुक्रिया अदा किया गया था। उन्होंने पहले भी कई मौकों पर आगे आकर बड़े स्तर पर मदद की है। वो हमेशा से ही कई सामाजिक कार्यों से खुद को जोड़कर रखते हैं। उनकी मीर फाउंडेशन भी इसी दिशा में लगातार काम करती दिख जाती है। जिसके लिए लोग उनके दीवाने हैं।