टीवी पर होगी ‘शक्तिमान’ की वापसी, मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

दूरदर्शन का चर्चित शो ‘शक्तिमान’ का अगला पार्ट एक बार फिर से टीवी पर लौटने वाला है। शक्तिमान में अहम किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने खुद इस बात की घोषणा की है।

Avatar Written by: March 30, 2020 12:25 pm

नई दिल्ली। सुपर हीरो के नाम पर आजकल सबको बैटमैन और स्पाइडरमैन के नाम याद आते है। लेकिन हिंदुस्तान को 90 के दशक में अपना पहला सुपरहीरो मिल गया था। वह सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ था ।

दूरदर्शन का चर्चित शो ‘शक्तिमान’ का अगला पार्ट एक बार फिर से टीवी पर लौटने वाला है। शक्तिमान में अहम किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने खुद इस बात की घोषणा की है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस बात की घोषणा की है। इसके अलावा मुकेश ने रामायण और महाभारत के री-टेलीकास्ट होने पर भी खुशी जताई और लोगों से घर पर बैठने का निवदन भी किया।

जानकारी के लिए बता दें कि मुकेश खन्ना ने महाभारत में भी अहम किरदार निभाया था। जिसमें वह भीष्म पितामह बने थे। महाभारत में उनके इस रोल को काफी पसंद किया गया था। उसके बाद उन्होंने शक्तिमान किया, जिसने टेलीविजन पर नए कीर्तिमान रचे। एक बार फिर वही कीर्तिमान रचने मुकेश खन्ना शक्तिमान के अगले पार्ट के साथ वापिस आ रहे है।

लोकडाउन के चलते पूरा देश घर में है। उनके मनोरंजन को देखते हुए दूरदर्शन ने फिर से रामायण और महाभारत को प्रसारित करना शुरू कर दिया है। वहीं शाहरुख खान का सर्कस और ब्योमकेश बख्शी भी फिर देखने को मिल रहे हैं।