#HonslaRakh: दिलजीत दोसांझ संग शहनाज गिल फिल्म ‘हौसला रख’ में नजर आएंगी, सामने आया फर्स्ट लुक

#HonslaRakh: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की आने वाली फिल्म का ऐलान हो गया है। वो दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म ‘हौसला रख’ (Hausla Rakh)में नजर आएंगी।

Avatar Written by: February 18, 2021 2:32 pm
SHEHNAZ hosla rakh

मुंबई। बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की आने वाली फिल्म का ऐलान हो गया है। वो दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म ‘हौसला रख’ (Hausla Rakh)में नजर आएंगी। जिसके लेकर काफी बज बना हुआ है। शहनाज के फैंस उनके इस प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटेड है। दिलजीत दोसांझ ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया है साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है।

Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ ने फिल्म ‘हौसला रख’ का फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उनका एनिमेटेड लुक नजर आ रहा है। ये फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होगी। जब से दिलजीत ने इस फिल्म की घोषणा की है और फर्स्ट लुक शेयर किया है तब से फैन्स में इसे लेकर खलबली मच गई है। सभी इसकी खूब तारीफें कर रहे हैं।

SHEHNAZ5

फिल्म में शहनाज गिल के अलावा सोनम बाजवा भी नजर आएंगी। उनके अलावा गिप्पी ग्रेवाल के बेटे भी दिखेंगे। इस फिल्म के जरिए दिलजीत प्रड्यूसर के तौर पर भी डेब्यू कर रहे हैं। इससे पहले शहनाज ने जितनी भी म्यूजिक वीडियो शेयर की है वो सभी हिट हुई हैं। अब फैंस को काफी इंतजार है उनकी इस फिल्म का।

आज सुबह शहनाज को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वो ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गई थी। पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल को बिग बॉस 13 के शो में काफी पसंद किया गया। इतना ही नहीं बाहर आने के बाद उन्हें और भी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिल रही है। आय दिन वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को टक्कर दे रही है।