newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shilpa Shetty: मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंची शिल्पा, राज संग शेयर की शानदार तस्वीरें और फोटो

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं, और उनके पति ने अपने ‘पाव होरी है’ वीडियो साझा किया है। जरा देखो तो!

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई न कोई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जो देखते ही देखती वायरल हो जाती है। ऐसे में उन्होंने अपनी नई तस्वीरें और वीडियोज शेयर की है, जिसमें वो पति राज कुंद्रा संग मालदीव में एंजॉय करती नजर आ रही हैं। उनकी मालदीव ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

shilpa shetty

शिल्पा इन दिनों उनके पति राज कुंद्रा के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। दोनों बीच डेस्टिनेशन पर पूरी तरह से अपने जीवन का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं। बुधवार को शिल्पा और राज ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर की है, जिसमें दोनों को एंजॉय करते देखा जा सकता है।

शिल्पा ने मालदीव से अपना पहला वीडियो शेयर किया, जिसमें वो जमीन पर नंगे पैर दौड़ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,  ”हॉलिडे ऐसा होना चाहिए।” आपको बता दें कि हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने एक पोस्ट के जरिए बीच हॉलिडे की इच्छा जताई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9)

तो वहीं, शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने भी एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शिल्पा शेट्टी भी और उनके दोस्त नजर आ रहे हैं। ये वीडियो लंच के दौरान बनाया गया है, जिसमें सभी पावरी हो रही है वाले मूड में दिख रहे हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9)

राज कुंद्रा ने एक पोस्ट साझा करते हुए मालदीव को अपनी बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन बताया। राज कुंद्रा ने इस वेकेशन की कुछ और तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी के अलावा, बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी मालदीव में अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं।

shilpa

इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी मालदीव की छुट्टियों को शेयर किया है।