newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Shraddha Kapoor: अपने बर्थडे पर श्रद्धा ने पिता से मांगा खास गिफ्ट, शक्ति कपूर ने खुद दी जानकारी

Happy Birthday Shraddha Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का आज जन्मदिन है। मालदीव में वो फैमली संग अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) से पूछा गया कि वो श्रद्धा को क्या गिफ्ट देंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, श्रद्धा चाहती है कि मैं स्मोकिंग छोड़ दूं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का आज जन्मदिन है। मालदीव में वो फैमली संग अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि मालदीव में श्रद्धा अपने कजन प्रियांक शर्मा की वेडिंग में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। श्रद्धा के 34वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें फैंस समेत कई सेलेब्रिटीज बर्थडे विश कर रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने पिता से बर्थडे पर खास गिफ्ट मांगा है, जिसके बारे में खुद शक्ति ने जानकारी दी है। अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने ये खुलासा किया है।

Actress shraddha kapoor

एक इंटरव्यू के दौरान शक्ति कपूर से पूछा गया कि वो श्रद्धा को क्या गिफ्ट देंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, श्रद्धा चाहती है कि मैं स्मोकिंग छोड़ दूं। इसका मतलब ये है कि शक्ति कपूर अपनी लाडली बेटी को सिगरेट छोड़ने का गिफ्ट देंगे। ऐसे में अब फैंस को श्रद्धा के बर्थडे सेलीब्रेशन की फोटोज का इंतजार रहेगा।

Shraddha Kapoor-Shakti Kapoor

आपको बता दें कि फिलहाल श्रद्धा कपूर अपने कजन प्रियांक शर्मा की वेडिंग में शामिल होने के लिए मालदीव पहुंची हुई हैं। बता दें कि प्रियांक श्रद्धा की मौसी और एक्ट्रेस पद्मिनी कोलाहापुरे के बेटे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस श्रद्धा ने एक सोशल मीडिया पर मालदीव की खूबसूरत लोकेशन से अपनी वीडियो भी शेयर की थी जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

बात करें अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के करियर की तो उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म ‘तीन पत्ती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन फिल्म में उनका रोल कोई ज्यादा खास नहीं था। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में थे हालांकि ‘तीन पत्ती’ के फ्लॉप हो जाने से श्रद्धा को कोई पहचान नहीं मिली। इसके बाद साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 में श्रद्धा से उन्हें खास पहचान मिली।

फिल्म आशिकी 2 के गाने भी काफी पसंद किए गए हैं, यहां सुनें फिल्म के हिट गानें-