Sidharth Shukla Death: सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर पल-पल बदल रहीं खबरें, किस पर करें भरोसा?

Sidharth Shukla Death: अब क्या सच है, क्या झूठ ये तो सिद्धार्थ के साथ ही चला गया। लेकिन एक्टर के परिवार ने किसी भी तरह की साजिश से इंकार किया है। एक्टर की अचानक हुई मौत पर उनके परिवार को किसी पर भी शक नहीं है।

वर्षा खरखोदिया Written by: September 3, 2021 12:38 pm

मुंबई। टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 40 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री शॉक में है। ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि उनका परिवार भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि अब इंडस्ट्री का उभरता सितारा इस दुनिया में नहीं रहा। उनकी अचानक हुई मौत से सभी हैरान हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुन पूरी इंडस्ट्री शॉक में हैं। साथ ही उनके फैंस भी इस खबर से सदमे में हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा थी। इन दिनों वो अपने करियर के पीक पर थे। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है।

sidharth shukla

जब से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ है, तब से उनकी निधन से जुड़ी कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। सबसे पहले बताया गया था कि उनका सुबह के समय निधन हुआ था। इसके बाद बताया गया कि रात में उनकी तबीयत बिगड़ी थी। फिर खबर आई कि उनकी मां रीता ने उन्हें पानी दिया था। उसके बाद खबर आई कि सुबह वो मृत पाए गए। अब खबर आ रही है कि उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल उनकी मौत के समय उनके घर पर ही थी। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ ने आखिरी सांस उनके हाथों में ही ली।

अब क्या सच है, क्या झूठ ये तो सिद्धार्थ के साथ ही चला गया। लेकिन एक्टर के परिवार ने किसी भी तरह की साजिश से इंकार किया है। एक्टर की अचानक हुई मौत पर उनके परिवार को किसी पर भी शक नहीं है।

सिद्धार्थ शुक्ला टीवी के लोकप्रिय सीरियल बालिका वुध से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल से उन्हें काफी पहचान मिली थी। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नजर आएं, जिसमें उनके अपोजिट रश्मि देसाई भी नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म Humpty Sharma Ki Dulhania से बॉलीवुड में डेब्यू भी किया था।

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुन पूरी इंडस्ट्री शॉक में हैं। साथ ही उनके फैंस भी इस खबर से सदमे में हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा थी। इन दिनों वो अपने करियर के पीक पर थे। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है।