newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Global Asian Celebrity: सोनू सूद 2020 की जारी इस सूची में भी टॉप पर, कई और नाम भी शामिल

Global Asian Celebrity:सोनू सूद (Sonu Sood)को 2020 के लिए एशियाई हस्तियों में नंबर एक की जगह दी गई है। बॉलीवुड के कई और नामों को छोड़ते हुए सोनू सूद ने ये खिताब अपने नाम किया है। यूके स्थित ईस्टर्न आई अखबार द्वारा प्रकाशित 50 एशियाई सेलिब्रिटीज में उन्हें ये सम्मान हासिल हुए है।

नई दिल्ली। हाल ही में याहू की तरफ से जारी किए गए मोस्ट सर्च सेलिब्रिटी की लिस्ट में सोनू सूद भी शामिल थे। ‘हीरो ऑफ द ईयर’ के लिए अभिनेता सोनू सूद को विशेष स्थान हासिल हुआ था। सोनू सूद ने कोरोना लॉकडाउन के बीच जिस तरह से जरूरत मंदों की मदद की उसी वजह से उन्हें सर्च के मामले में ‘हीरो ऑफ द ईयर’ की श्रेणी में विशिष्ठ स्थान दिया गया। वहीं अब बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर एक सूची में एशियाई हस्तियों की सूची में नंबर एक पर रखे गए हैं। इस सूची में सोनू सूद के अलावा और भी लोग शामिल हैं लेकिन इसमें उन्हें विशिष्ट स्थान मिला है।

सोनू सूद को 2020 के लिए एशियाई हस्तियों में नंबर एक की जगह दी गई है। बॉलीवुड के कई और नामों को छोड़ते हुए सोनू सूद ने ये खिताब अपने नाम किया है। यूके स्थित ईस्टर्न आई अखबार द्वारा प्रकाशित 50 एशियाई सेलिब्रिटीज में उन्हें ये सम्मान हासिल हुए है।


सोनू सूद ने इस उपलब्धि पर ईस्टर्न आई का धन्यवाद किया। उन्होंने महामारी के समय लोगों की सहायता के संकल्प का भी जिक्र किया। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि एक भारतीय के तौर पर यह मेरी जिम्मेदारी थी और मैं अपनी अंतिम सांस तक नहीं इसे बरकरार रखूंगा।

इस साल की जारी सूची में में पांचवें स्थान पर अरमान मलिक है, छठे स्थान पर प्रियंका चोपड़ा और सातवें पर तेलुगू सुपरस्टार प्रभास हैं। इसके साथ ही इस सूची में आयुष्मान खुराना, दिलजीत दोसांझ, शहनाज गिल, अमिताभ बच्चन, पंकज त्रिपाठी, असीम रियाज, डिजाइनर मसाबा गुप्ता, कॉमेडियन सलोनी गौर, धवानी बच्चुशाली, हेल्ली शाह, अनुष्का शंकर शामिल रहे।