newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सुशांत सिंह राजपूत मामले में कंगना के दावे से बढ़ेगी बॉलीवुड़ के कई नामी लोगों की परेशानी, ऐसे खुलासे जो कर देंगे आपको हैरान!

कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को हत्या बताते हुए दावे किए वह तो कई लोगों के साथ मुंबई पुलिस की जांच को भी संदेह के घेरे में लाने के लिए काफी है।

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड ही नहीं इसको चाहने वाले दर्शक भी दो फाड़ नजर आ रहे हैं। नेपोटिज्म पर खुल कर बहस हो रही है। वहीं कई सितारे सुशांत की इस मौत को आत्महत्या मानने को तैयार ही नहीं है। लगातार सुशांत की मौत की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की जा रही है। वहीं महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने आज ही इस मामले पर स्पष्ट कर दिया है कि सीबीआई जांच की कोई जरूरत नहीं है। मुंबई पुलिस ही इस जांच के लिए सक्षम है और उसकी जांच पर सरकार को पूरी तरह से भरोसा है।

sushant suicide case

मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को दिए अपने साक्षात्कार में जिस तरह से कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को हत्या बताते हुए दावे किए वह तो कई लोगों के साथ मुंबई पुलिस की जांच को भी संदेह के घेरे में लाने के लिए काफी है। कंगना ने कहा है कि इस पूरे मामले पर अभी तक उन्होंने जो कुछ कहा है अगर वो गलत साबित होता है तो वो अपना पद्म श्री अवार्ड वापस कर देंगी।

मुंबई पुलिस की जांच केवल दिखावा

mumbai police

मुंबई पुलिस की जांच को दिखावा बताते हुए कंगना ने कहा, “सुशांत के परिवार को परेशान नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि ये बहुत पावरफुल हैं। इन लोगों को बुलाया तक नहीं गया। मुंबई पुलिस की जांच पूरी तरह से दिखावा है। मैंने संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ को मना किया था लेकिन उन्होंने बदला नहीं लिया। वह किसी के खिलाफ गैंगअप नहीं करते लेकिन उन्हें बुलाया गया। इंडस्ट्री में भगवान जैसे शख्स शेखर कपूर को बुलाया गया।”

बॉलीवुड में चल रहा है एक सुसाइड गैंग

कंगना ने कहा, बॉलीवुड में एक सुसाइड गैंग चल रहा है जो सुशांत की मौत का जिम्मेदार है। उन्होंने सवाल किया कि मुंबई पुलिस महेश भट्ट को पूछताछ के लिए क्यों नहीं बुलाती है। महेश भट्ट रिया रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के बीच क्या कर रहे थे?

रसूखदार लोगों को बचाने के लिए मुबई पुलिस जांच की दिशा से भटक रही है

उन्होंने आदित्य चोपड़ा को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि पुलिस को उनसे भी पूछताछ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस करण जौहर, राजीव मसंद, आदित्य चोपड़ा और महेश भट्ट के बयान इसलिए नहीं ले रही क्योंकि वे पावरफुल लोग हैं। हालांकि आज ही मुंबई पुलिस ने आदित्य चोपड़ा से इस मामले में लंबी पूछताछ की है।

Mahesh Bhatt and kangana ranaut

कंगना ने एक किस्सा साझा किया जब उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ को ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने मना करने पर अभिनेत्री को ‘कभी साथ काम न करने’ की धमकी दी और कहा कि वह उनका करियर बर्बाद कर देंगे। उन्होंने ये भी कहा कि इस इंटरव्यू के बाद उनकी कई चीज़ें दांव पर लग जाएंगी।

कंगना का दावा सुशांत की मौत सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर

कंगना ने कहा कि वह पहले दिन से ही ये कहती आई हैं कि ये सुसाइड नहीं बल्कि एक मर्डर है। उन्होंने कहा कि इस तरह की स्थिति पैदा करना कि वह सुसाइड कर ले या इस तरह की उनकी सहायता करना, धारा 57 के अनुसार, ये भी मर्डर जितना ही बड़ा जुर्म है। उन्होंने कहा कि ये लोग इमोशनल वल्चर हैं वो चाहते हैं कि लोग खुद को ही मार दे। आज तक, महेश भट्ट अपनी फिल्मों के जरिये परवीन बाबी की बीमारी को अलग अलग संस्करण के साथ बेच रहे हैं।

karan johar

रनौत ने कहा, “कल तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर जैसे नीडी आउटसाइडर कहेंगे कि वे इस इंडस्ट्री से प्यार करते हैं। मैं केवल यह कह रही हूं कि अगर आप इस इंडस्ट्री और करण जौहर से प्यार करते हैं तो आपको आलिया या अनन्या जैसा काम क्यों नहीं मिल रहा? उनका पूरा अस्तित्व नेपोटिज्म का सबूत है। मैं जानती हूं कि इसके बाद ऐसे कई आर्टिकल आएंगे जो मुझे पागल इंसान की तरह पेश करेंगे।”

इससे पहले एक साक्षात्कार में जावेद अख्तर पर भी कंगना ने बोला था हमला

Javed Akhtar

पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में कंगना ने खुलासा किया था कि कैसे उन्हें एक बार जावेद अख्तर ने भी कहा था कि अगर वह रोशन जैसे शक्तिशाली लोगों से माफी नहीं मांगती हैं तो वह भी अपना जीवन समाप्त कर सकती हैं। यहां तक ​​कि उन्होंने मुकेश भट्ट से पिंकविला के साथ चैट में पहले सुशांत पर ‘परवीन बाबी’ की टिप्पणी पर भी सवाल किया।

पुलिस ने दर्ज किया आदित्य चोपड़ा का बयान, 3 घंटे से ज्यादा हुई पुछताछ

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस ने फिल्म डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से पुछताछ की। ये पुछताछ 3 घंटे से ज्यादा चली। बांद्रा पुलिस स्टेशन में आदित्य चोपड़ा का बयान दर्ज किया गया है।

sushant suicide case

आदित्य चोपड़ा से हुई पुछताछ में फिल्म ‘पानी’ और सुशांत के बीच हुए यशराज फिल्म्स कॉन्ट्रैक्ट को लेकर सवाल जवाब किए गए। 3 घंटे से ज्यादा अपना बयान दर्ज करवाने के बाद आदित्य चोपड़ा बांद्रा पुलिस स्टेशन से निकल गए।

सुशांत आत्महत्या मामले रिया चक्रवर्ती से जुड़ी ये बड़ी बात आई सामने

मुंबई पुलिस ने सुशांत का इलाज करनेवाले 5 में से दो डॉक्टरों से शुक्रवार को कई घंटों तक पूछताछ कर बयान दर्ज किया। इनमें से एक डॉक्टर ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वे पिछले करीब एक साल से सुशांत का ट्रीटमेंट कर रहे थे।

riya sushant

सुशांत को रिया चक्रवर्ती ने अपने एक दोस्त के रिकमेंडेशन पर मिलवाया था। सुशांत उस वक्त काफी डिप्रेशन और ट्रॉमा में थे और किसी परेशानी के दौर से गुजर रहे थे। नींद न आना, उलझन में रहना, हर बात को शक की नजर से देखना, ये उनमें शुरुआती सिम्पटम्स थे।

Sushant Singh

पुलिस को डॉक्टरों ने बताया कि सुशांत जब भी काउंसलिंग के लिए आते थे, तो रिया उनके साथ होती थीं। पुलिस ने डॉक्टर्स को सुशांत की काउंसलिंग के दौरान तैयार किए गए उनके नोट्स, मेडिकल फाइल्स और इससे जुड़े अन्य दस्तावेज भी साझा करने के लिए कहा है। सूत्रों का दावा है कि मनोचिकित्सक ने सुशांत और उसकी जिंदगी से जुड़ी कुछ और भी अहम जानकारियां पुलिस के साथ साझा की हैं, जिसे इस वक्त मीडिया से शेयर नहीं किया जा सकता। इन तथ्यों को पुलिस सुशांत के दूसरे डॉक्टर्स, उनके परिवार और दोस्तों से वेरिफाई भी करवाना चाहती है।