नई दिल्ली। बॉलीवुड और टीवी पर अपनी छाप छोड़ देने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं है। 3 साल पहले एक्टर की बॉडी उन्हीं के घर में संदिग्ध अवस्था में मिली थी। अब खबरें हैं कि एक्टर की मौत के 3 साल बाद उनके पालतू कुत्ते फज का भी निधन हो गया है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए सुशांत की बहन ने दी है। उन्होंने सुशांत और फज की साथ में कुछ फोटोज शेयर की है और इस दुखद खबर की जानकारी दी है।
सोशल मीडिया पर शेयर की दुखद खबर
सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने सोशल मीडिया पर फज और सुशांत की प्यारी-प्यारी फोटोज शेयर कर लिखा- कितने समय कर फज। आप अपने मित्र के स्वर्गीय क्षेत्र में शामिल हो गए..। दिल टूट गया। पोस्ट सामने आने के बाद एक्टर के फैंस भी फज के लिए अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। एक फैन ने संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा- कृपया मजबूत बने रहें… समझ में नहीं आ रहा है कि मैं क्या कहूं… बहुत दिल टूटने वाली खबर है यह…लेकिन एक और खुशी की खबर यह है कि वह हमेशा के लिए अपने दोस्त के साथ खुशी से रहने चला गया।
So long Fudge! You joined your friend’s Heavenly territory… will follow soon! Till then… so heart broken ? pic.twitter.com/gtwqLoELYV
— Priyanka Singh (@withoutthemind) January 16, 2023
Di…Plz stay strong… don’t understand what I will say…very heart broken news is this…I can’t take…but one more joyous news is that he went to live happily with his friend forever ❤️
Om Shanti ????— Madhumita Roy Chowdhury( SSRF) (@MadhumitaroyC) January 17, 2023
R.I.P. FUDGE ???♥️
Nothing to say ..this is very heart breking news to us all…but he is a true friend of Sushant and went to his friend to live happily with him forever and ever…
Sushant Lived InDMoment ♥️? pic.twitter.com/gUb925Zm0r— Madhumita Roy Chowdhury( SSRF) (@MadhumitaroyC) January 17, 2023
एक फैन ने तो सुशांत और फज की साथ में खेलते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और लिखा-आर.आई.पी फज,…कहने को कुछ नहीं..यह हम सभी के लिए बहुत ही दिल तोड़ने वाली खबर है…लेकिन वह सुशांत के सच्चे दोस्त हैं और उनके दोस्त के पास हमेशा-हमेशा के लिए खुशी से रहने चले गए।
ॐ शान्ति
— #GodMorningTuesday (@Manish_M143) January 17, 2023
What a terrible news to start the day with. ?
— Ruchi (@Ruchi4Tweets) January 17, 2023
सुशांत सिंह की मौत के मामले ने पकड़ा तूल
बता दें कि बीते महीने पहले ही सुशांत सिंह की मौत के मामले ने तूल पकड़ा था,जब कूपर अस्पताल के पोस्टमार्टम करने वाली टीम के एक कर्मचारी ने इस बात का खुलासा किया कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की थी। उसके गर्दन पर निशान थे लेकिन वो हैंगिंग के निशान नहीं थे। इस बारे में मैंने टीम को भी बताया था लेकिन उन्होंने कोई रिस्पांस नहीं दिया था। मामले बढ़ने के बाद प्रियंका की बहन ने सरकार ने अस्पताल कर्मचारी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की थी।