विकास दुबे के एनकाउंटर पर आया तापसी पन्नू का रिएक्शन, कहा- ये कभी नहीं सोचा था

गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का शुक्रवार सुबह एनकाउंटर कर दिया गया। आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। विकास दुबे के एनकाउंटर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हैरानी जताई है।

Avatar Written by: July 10, 2020 2:27 pm

नई दिल्ली। गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का शुक्रवार सुबह एनकाउंटर कर दिया गया। आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। लेकिन शुक्रवार सुबह जब STF विकासे दुबे को गाड़ी में लेकर जा रही थी, तब एक दुर्घटना के बाद गाड़ी पलट गई और विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। बताया गया कि विकास ने पुलिस का हथियार भी छीना था। उसी की जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे को ढेर कर दिया गया।

taapsee

बॉलीवुड सेलेब्स भी ये एनकाउंटर देख हैरान रह गए हैं। एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने इस एनकाउंटर पर तो हैरानी जताई ही है, इसके अलावा उन्होंने उन लोगों को भी निशाने पर लिया जो कई मौकों पर बॉलीवुड फिल्मों को कोसते हैं। तापसी ने ट्वीट कर कहा, ”क्या बात है ये तो हमने कभी सोचा ही नहीं था, और फिर हम लोग बॉलीवुड पर ये आरोप लगाते हैं कि वो वास्तविकता से दूर है।”

विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा है। लोग ट्वीट कर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। तापसी के इस ट्वीट पर यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। कोई तापसी का सपोर्ट कर रहा है तो कोई उनको ट्रोल कर रहा है।