newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Taimur Ali Khan को पसंद है ये शो, मां करीना कपूर ने किया खुलासा

Taimur Ali Khan: अपनी आइडल करीना कपूर की आवाज सुनते ही नन्ही कंटेस्टेंट परी दंग रह जाती है। परी से बात करते वक्त करीना कपूर कहती है वो उनकी (करीना) बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने परी का डांस देखा है। करीना ने कहा कि वो और तैमूर ये शो साथ बैठकर देखते हैं। तैमूर को ये शो काफी पसंद हैं वो शो के सभी बच्चो का फैन भी है।

नई दिल्ली। करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपनी तस्वीरों, कभी अपने स्टाइल तो कभी उनका क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर छाया रहता है। तो इस बीच अब करीना कपूर ने तैमूर के पसंदीदा शो के बारे में जानकारी दी है। दरअसल, रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 के इस हफ्ते में शिल्पा की जगह करिश्मा कपूर बतौर जज जिम्मेदारी संभालने पहुंची है। इस दौरान करिश्मा सुपर डांसर की कंटेस्टेंट परी के साथ उनकी आइडल यानी करीना कपूर से उनकी बात करवाती है।

super-dancer-4-

अपनी आइडल करीना कपूर की आवाज सुनते ही नन्ही कंटेस्टेंट परी दंग रह जाती है। परी से बात करते वक्त करीना कपूर कहती है वो उनकी (करीना) बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने परी का डांस देखा है। करीना ने कहा कि वो और तैमूर ये शो साथ बैठकर देखते हैं। तैमूर को ये शो काफी पसंद हैं वो शो के सभी बच्चो का फैन भी है।

karishma...

आपको बता दें, बिजनेसमेन राज कुंद्रा की गिरफ्तार के बाद शिल्पा ने सुपर डांसर 4 की शूटिंग को बीच में ही छोड़ दिया है। जिसके बाद शो में शिल्पा की कमी इस वीकेंड करिश्मा कपूर पूरी कर रही हैं। शो में पहुंची करिश्मा यहां कंटेस्टेंट्स के साथ डांस ही नहीं बल्कि खूब मस्ती भी करती हैं। इस दौरान पृथ्वीराज की परफॉर्मेंस से खुश करिश्मा कपूर उन्हें 6 जोड़ी जूते भी गिफ्ट करती हैं।