Rajinikanth’s birthday : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने रजनीकांत को 72 वें जन्मदिन की बधाई दी

Rajinikanth’s birthday : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (M.K.Stalin) ने मेगास्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को 72वें जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने रविवार को तमिल भाषा में रजनीकांत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

आईएएनएस Written by: December 12, 2021 1:58 pm

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (M.K.Stalin) ने मेगास्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को 72वें जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने रविवार को तमिल भाषा में रजनीकांत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह एक प्यारे दोस्त हैं, जो लोगों को दिल से प्यार करते हैं।

rajnikanth

स्टालिन ने कहा कि रजनीकांत अपने 72वें साल में कदम रख रहे हैं। उन्होंने कई सालों तक अपने अभिनय कौशल से तमिल लोगों का मनोरंजन किया। मुख्यमंत्री ने तमिल सिनेमा के सुपरस्टार के अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की।

स्टालिन के अलावा कई फिल्मी सितारों, निर्देशकों और फिल्म तकनीशियनों ने रजनीकांत को उनके जन्मदिन की बधाई दी। यहां देखें किसने उन्हें बर्थडे विश किया।

Latest