newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anjana Singh’s New Bhojpuri Film: सामने आया अंजना सिंह की नई भोजपुरी फिल्म का धमाकेदार पोस्टर, कीचड़ में रोपाई कर रहीं एक्ट्रेस

Anjana Singh’s New Bhojpuri Film: अंजना सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस की लोकप्रियता का आलम ये है कि इंस्टाग्राम पर अंजना सिंह को 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना के फैंस उनकी नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अंजना सिंह ने अपनी नई भोजपुरी फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म के बारे में विस्तार से…

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अंजना सिंह की आये दिन एक से बढ़कर एक फ़िल्में आती रहती है। फैंस भी अंजना की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अंजना सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस की लोकप्रियता का आलम ये है कि इंस्टाग्राम पर अंजना सिंह को 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना के फैंस उनकी नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अंजना सिंह ने अपनी नई भोजपुरी फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म के बारे में विस्तार से…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

अंजना सिंह की नई फिल्म:

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह की धराधर फ़िल्में आती रहती हैं जो दर्शकों को एंटरटेन करने का बखूबी काम करती हैं। ऐसे में फैंस अंजना की नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब अंजना सिंह ने अपनी नई भोजपुरी फिल्म का पोस्टर शेयर कर दिया है। अंजना की इस नई भोजपुरी फिल्म का नाम ”बिंदू” है। फिल्म का पोस्टर अंजना ने शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस खेत में कुदाल उठाए नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस का शरीर कीचड़ से लतपथ है। अंजना के पीछे कई सारी औरतें दिखाई दे रही हैं जो कीचड़ में सनी धान की रोपाई करती नजर आ रही हैं। फिल्म का पोस्टर देखकर तो यही लग रहा है कि अंजना की ये फिल्म भी उनकी पिछली फिल्म ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” की तरह एक वीमेन सेंट्रिक फिल्म होने वाली है।

अंजना की इस नई भोजपुरी फिल्म ”बिंदू” के निर्माता संदीप जर्नो और सुभाष जी हैं। इस फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख ने किया है। फिल्म को B4U भोजपुरी के चैनल तले रिलीज किया जाएगा। फिल्म के पोस्टर पर अंजना के फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।