newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mili And Double XL Box Office Collection Day 2: बुरी तरह से असफल होंगी फिल्म मिली और डबल एक्स एल, जानिए कैसे लागत का पैसा भी नहीं होगा वसूल

Mili And Double XL: बुरी तरह से असफल होंगी फिल्म मिली और डबल एक्स एल, जानिए कैसे लागत का पैसा भी नहीं होगा वसूल जान्हवी कपूर की फिल्म मिली और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म डबल एक्स एल दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई हैं। दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी नीचे हैं। यहां हम आपको दोनों ही फिल्म के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताने वाले है।

नई दिल्ली। जान्हवी कपूर की फिल्म मिली और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म डबल एक्स एल दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई हैं। दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी नीचे हैं। अगर दोनों फिल्मों की बात करें तो ऐसा लगता ये फिल्म 5 करोड़ का भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं कर पाएंगी। जी हां सही सुन रहे हैं आप ये दोनों ही फिल्म पांच करोड़ रूपये का भी कुल कलेक्शन करने में असफल रहने वाली हैं। जान्हवी कपूर की मिली फिल्म बहुत से दर्शकों को पसंद जरूर आई है लेकिन बहुत से दर्शकों ने इस फिल्म को नापसंद भी किया है। जिसका परिणाम हमें बॉक्स ऑफिस पर दिख रहा है। इसके अलावा सबसे ज्यादा चौंकाने वाले कलेक्शन तो फिल्म डबल एक्स एल के हैं जो बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से असफल हो गई है। यहां हम आपको दोनों ही फिल्म के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताने वाले है।

अगर मिली फिल्म के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मिली ने अपने दूसरे दिन में भी बेहद कम कलेक्शन ही किया है। इस फिल्म ने मात्र 45 से 50 लाख रूपये का कलेक्शन ही अपने पहले दिन में किया है और इस फिल्म का कुल कलेक्शन 1 करोड़ रूपये के आसपास है। करीब 10 करोड़ रूपये के बजट में बनी ये फिल्म मात्र 1 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन ही कर पाई है। इस फिल्म को जब शुरुआत ही अच्छी नहीं हुई है तो वीकेंड के बाद तो बहुत कम दर्शक ही फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर जाएंगे ऐसे में ये फिल्म 5 करोड़ रूपये का कलेक्शन करते भी नहीं दिख रही है और इस फिल्म को काफी बड़ा नुकसान होने वाला है।

डबल एक्स एल फिल्म की बात करें तो इस फिल्म के कलेक्शन तो और चौंकाने वाले हैं इस फिल्म ने मात्र 15 से 20 लाख का कलेक्शन अपने दूसरे दिन में भी किया है। पहले दिन इस फिल्म का कलेक्शन करीब 15 लाख रूपये के आसपास था वहीं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन भी 20 लाख रूपये के आसपास ही रहा है। ऐसे में इस फिल्म ने मात्र 35 लाख रूपये का कुल कलेक्शन ही किया है। जिस हिसाब से ये फिल्म कलेक्शन कर रही है ऐसे में इस फिल्म का कुल बिजनेस 2 करोड़ रूपये के आसपास होता भी नहीं दिख रहा है। इस फिल्म को करीब 15 से 20 करोड़ रूपये में बनाया गया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ हुमा कुरैशी भी हैं जिन्होंने फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है ऐसे में ये फिल्म एक बड़ी फ्लॉप फिल्म की लिस्ट में शामिल होने वाली है।