newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai Saga Trailer: फिल्म ‘मुंबई सागा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, आपस में भिड़ेंगे जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी

Mumbai Saga Trailer: जॉन अब्राहम (John Abraham ) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर फिल्म ‘मुंबई सागा’ का काफी समय से सोशल मीडिया और दर्शकों में बज बना हुआ है। शुक्रवार को फिल्म ‘मुंबई सागा’ का ट्रेलर लॉन्च (Mumbai Saga) कर दिया गया है।

नई दिल्ली। जॉन अब्राहम (John Abraham ) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर फिल्म ‘मुंबई सागा’ का काफी समय से सोशल मीडिया और दर्शकों में बज बना हुआ है। शुक्रवार को फिल्म ‘मुंबई सागा’ का ट्रेलर लॉन्च (Mumbai Saga Trailer Launch) कर दिया गया है। ट्रेलर काफी दमदार नजर आ रहा है। फिल्म एक्शन से भरपूर है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। जॉन ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर आउट होने की जानकारी दी।

mumbai saga

जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘मुंबई सागा’ का ट्रेलर शेयर किया। साथ ही इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “बंदूक तो सिर्फ शौक के लिए रखता हूं, डराने के लिए नाम ही काफी है- अमर्त्य सेन। पेश करते हैं सागा ऑफ द ईयर का ट्रेलर।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

ये मूवी 19 मार्च को रिलीज होगी। संजय गुप्ता निर्देशित इस फिल्म में जॉन और इमरान के अलावा सुनिल शेट्टी, गुलशन ग्रोवर, प्रतीक बब्बर रोहित रॉय, महेश मांजरेकर अहम किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा लीड रोल में काजल अग्रवाल हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

आपको बता दें कि गुरुवार को जॉन ने फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया था। जिसमें जॉन का शानदार अंदाज नजर आ रहा है। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए फैंस को ये जानकारी दी थी कि ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज होगा।