newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection: हिन्दू साम्राज्य पर बनी फिल्म Ponniyin Selvan 1 ने बॉक्स ऑफिस पर छुआ इतने करोड़ का बड़ा आंकड़ा

Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection: हिन्दू साम्राज्य पर बनी फिल्म Ponniyin Selvan 1 ने बॉक्स ऑफिस पर छुआ इतने करोड़ का बड़ा आंकड़ा हिन्दू साम्राज्य पर एक कहानी बनी और उस कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई (Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection) के मामले में आसमान छू लिया है यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।

नई दिल्ली। पोंनियिन सेलवन 1 (#PonniyinSelvan1) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया है। 30 सितंबर को रिलीज़ हुई पोंनियिन सेलवन 1 ने विक्रम वेधा (#Vikramvedha) के साथ स्क्रीन पर टक्कर ली थी। इस टक्कर में विक्रम वेधा बहुत पीछे रह गई और पोंनियिन सेलवन काफी आगे निकल गई है। पोंनियिन सेलवन में लगातार अच्छी कमाई की है। पोंनियिन सेलवन 1 फिल्म को मणिरत्नम ने बनाया था और फिल्म में साऊथ के विक्रम (Vikram), कार्ति (Karthi), तृषा (Trisha), और जयम रवि (Jayam Ravi) जैसे किरदारों ने काम किया है। इस फिल्म में बॉलीवुड (Bollywood) की ऐस्वर्या रॉय बच्चन ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म हिन्दुओं के सबसे बड़े साम्राज्य चोल वंश की कहानी कहती है। चोल वंश वो साम्राज्य है जिसने भारत में सबसे ज्यादा वर्षों तक राज किया। आजकल आपने मुगल साम्राज्य के बारे में तो सुना होगा लेकिन हिन्दुओं के कितने साम्राज्य जिन्होंने भारत पर कइयों साल तक राज किया उसके बारे में नहीं सुना होगा। चोल वंश, हिन्दुओं के राज के सबसे बड़े साम्राज्यों में गिना जाता है। जिसने हिन्दू धर्म के लिए न जाने क्या क्या योगदान दिया है। ऐसे साम्राज्य पर एक कहानी बनी और उस कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई (Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection) के मामले में आसमान छू लिया है यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।

जैसा कि मैंने आपको बताया कि हिन्दुओं के सबसे बड़े साम्राज्य की ये कहानी है। जिस पर चोल वंश ने राज किया। चोल वंश ने सिर्फ भारत में ही नहीं अपितु भारत के बाहर देश में भी राज किया। इसके अलावा हिन्दू और बौद्ध धर्म का प्रचार भी इस वंश के कारण भारत के बाहर तक हुआ। चोल वंश ने भगवान शिव का एक मंदिर भी बनाया है जो आज भी विश्व के सबसे पुराने मंदिरों में गिना जाता है। चोल वंश ने अपनी सबसे बड़ी और कौशलपूर्ण आर्मी रखी जिससे उन्हें सभी युद्ध को जीतने में मदद मिली। अब ऐसी फिल्म अगर बॉक्स ऑफिस पर आसमान नहीं छुएगी तो आखिर कौन सी फिल्म छुएगी।

इस फिल्म ने अपने पहले ही हफ्ते में 300 करोड़ रूपये से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। जहां विक्रम वेधा जैसी फिल्म ने एक हफ्ते में 60 करोड़ रूपये का कारोबार भी नहीं किया है। वहीं ये फिल्म 300 करोड़ रूपये से ऊपर का कारोबार कर चुकी है। लगातार इस फिल्म के कलेक्शन बढ़ रहे हैं। आपको बता दें इस फिल्म ने हिंदी भाषा में उतनी कमाई नहीं की है। अकेले दक्षिण भाषी राज्यों से फिल्म ने कामयाबी के आसमान को छुआ है।