Rait Zara Si Song Out: ‘अतंरगी रे’ का दूसरा गाना ‘रेत जरा सी’ हुआ रिलीज, इस रोमांटिक ट्रेक को दर्शकों ने किया पसंद

Rait Zara Si Song Out: इस गाने की आउट होने की जानकारी फिल्म की कास्ट ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दी है। अक्षय कुमार ने लिखा- रोमांटिक गाना ‘रेत जरा सी’ रिलीज कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी भी दी है।

वर्षा खरखोदिया Written by: December 7, 2021 10:56 am
atrangi re

नई दिल्ली। सारा अली खान, अक्षय कुमार और धनुष स्टारर फिल्म ‘अतंरगी रे’ 24 दिसंबर को हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की काफी चर्चा हो रही है। ये फिल्म काफी अलग सब्जेक्ट पर बनी है। इसी कारण इस फिल्म का नाम अतंरगी है। सोमवार को इस फिल्म का दूसरा गाना ‘रेत जरा सी’ रिलीज कर दिया गया है। इससे पहले सारा का सोलो सॉन्ग ‘चका चक’ रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

atrangi re..

इस गाने की आउट होने की जानकारी फिल्म की कास्ट ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दी है। अक्षय कुमार ने लिखा- रोमांटिक गाना ‘रेत जरा सी’ रिलीज कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी भी दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

इस गाने की बात करें तो ये एक रोमांटिक गाना है जिसकी शुरुआत सारा से होती है। इसमें वो अपनी लव स्टोरी धनुष को बताती है। इस फिल्म की कहानी लव ट्रायंगल पर बेस्ड है। जिसमें सारा दो लड़कों के साथ रोमांस करती नजर आ रही है। इस फिल्म में वो धनुष और अक्षय के साथ रोमांस करते नजर आ रही हैं।

इस फिल्म का म्यूजिक ए.आर रहमान ने दिया है। वहीं इसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। ये फिल्म सिनेमाघर में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 24 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म को क्रिसमस का फायदा मिलने की भी उम्मीद है।

बता दें कि सारा से लेक अक्षय तक इस फिल्म की प्रमोशन में अब जुट गए हैं। सभी फिल्म की जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर और गाने दर्शकों द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं। इससे पहले सोमवार को अतरंगी रे का म्यूजिक लॉन्च इवेंट हुआ। जिसमें फिल्म की पूरी टीम नजर आई थी। इस दौरान सभी ने जमकर मस्ती की थी।