newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Friendship Day: सगे भाइयों से भी ज्यादा एक-दूसरे को प्यार करते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, दोस्ती की मिसाल देते हैं लोग

बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई ऐसे दोस्त हैं जो एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं। कुछ की दोस्ती तो इतनी गहरी है कि लोग उन्हें समलैंगिक तक बोल देते हैं। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के जय वीरू के बारे में बताते हैं

नई दिल्ली। आज फ्रेंडशिप-डे है और आज के दिन सभी दोस्त अपने प्यारे दोस्तों को विश करते हैं साथ ही गिफ्ट भी देते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई ऐसे दोस्त हैं जो एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं। कुछ की दोस्ती तो इतनी गहरी है कि लोग उन्हें समलैंगिक तक बोल देते हैं। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के जय वीरू के बारे में बताते हैं जो एक दूसरे से  ज्यादा समय तक दूर  नहीं रह पाते हैं।

संजय दत्त और अजय देवगन
संजय दत्त और अजय देवगन का प्यार जगजाहिर है। दोनों की दोस्ती के किस्से काफी पुराने हैं। दोनों के पिता भी अच्छे दोस्त थे। बचपन से ही संजय और अजय साथ-साथ रहते आए हैं। दोनों की दोस्ती की शुरुआत सेट से हुई थी।

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह
अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह का प्यार और दोस्ती दोनों ही अनोखी है। अवॉर्ड फंक्शन से लेकर पब्लिक प्लेस तक पर दोनों को साथ-साथ देखा जा चुका है।  अवॉर्ड फंक्शन में दोनों की मस्ती देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दोनों स्टार्स ने साथ में फिल्म गुंडे में भी काम किया है। इन्हें बॉलीवुड का बेस्ट बडी कहा जाता है।

रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी
रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी की दोस्ती काफी गहरी है जिसे वो अभी तक निभा रहे हैं। अयान की फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर ही लीड रोल में दिख रहे हैं। इसके अलावा वेकअप सिड और ये जवानी है दीवानी भी अयान मुखर्जी ने ही बनाई थी। अयान अपनी ज्यादातर फिल्मों में रणबीर को लेना ही पसंद करते हैं।

जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन
जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की दोस्ती की झलक फिल्म दोस्ताना में दिखती है। दोनों ने धूम सीरीज में भी काम किया है जिसके बाद से उनकी दोस्ती और भी ज्यादा गहरी हो गई है।