newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 14 : इस साल बिग बॉस में दिखाई दे सकते हैं ये पार्टिसिपेंट्स, यहां पढ़ें डिटेल

Bigg Boss 14 : बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) आज यानी 3 अक्टूबर से कलर्स चैनल (Colors Channel) पर शुरू होने जा रहा है। इस साल कई सितारें (Contestant) नजर आ रहे हैं। जिनका कन्फर्मेशन हो गया है।

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) आज यानी 3 अक्टूबर से कलर्स चैनल (Colors Channel) पर शुरू होने जा रहा है। शनिवार को इसका ग्रैंड प्रीमियर (Grand Premiere) होगा। हर साल जितना इस शो की थीम का बज होता है उससे भी ज्यादा कंटेस्टेंट को लेकर बज रहता है।

big boss contestant2

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में रूबिना दिलाइक (Rubina Dilaik), अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla), जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin), निशांत सिंह मलकानी (Nishant Singh Malkhani), राहुल वैद्य (Rahul Vaidya), शार्दूल पंडित (Shardul Pandit), शहजाद देओल (Shehzad Deol), निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli), सारा गुरपाल (Sara Gurpal), जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu), पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) और राधे मां (Radhe Maa) नजर आएंगे।

वहीं ‘द खबरी’ के अनुसार, बताया जा रहा है कि बिग बॉस के घर में 11 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है और अन्य कंटेस्टेंट्स की एंट्री 2 हफ्ते बाद होगी।

big boss 14

आपको बता दें कि आज शाम 9 बजे बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर होगा। हर बार की तरह इस बार फिर इसे सलमान खान होस्ट करेंगे। इस बार शो की थीम काफी अलग है। इस बार शो में कई बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं।