newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अंजना सिंह का ये वीडियो जीत लेगा आपका दिल, सुहागन के जोड़े में कहर ढा रहीं हैं एक्ट्रेस

Anjana Singh Viral Video: सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अपने फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने बार फिर अपनी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों चाहने वाले हैं। हर उम्र के लोगों में अंजना सिंह के लिए दीवानगी देखने को मिलती है जो एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेकरार नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अपने फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने बार फिर अपनी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आइये जानते हैं क्या है इनमें खास।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)


अंजना सिंह का वीडियो:

अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की जिसमे एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की हालिया रिलीज फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के गाने ”देखा तेनु” पर रील वीडियो बनाती हुई नजर आ रही हैं। इस रील में अंजना के साथ उनकी आगामी फिल्म के को-स्टार अनुराग भी नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

अंजना सिंह का लुक:

अंजना सिंह के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस सुर्ख लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अंजना इस वीडियो में सुहागन की तरह सजी हुई नजर आ आ रही हैं। वीडियो में अंजना सिंह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस का ये लुक बेहद पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

वर्कफ्रंट की बात की जाये तो हाल ही में अंजना सिंह की फिल्म ”बड़े घर की बेटी” का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर किया गया। वहीं एक्ट्रेस की ”घर की मालकिन” , ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” और दो अनाम फ़िल्में पाइपलाइन में हैं।